Kal Ka Rashifal 30 March 2026: कल ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि विराजमान है. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा सिंह राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष कल का राशिफल
मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे, जिसके कारण कल का दिन आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला रहेगा. करियर, बिजनेस और व्यापार में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिलेगा. लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, वाणी पर संयम रखें. हेल्थ सामान्य रहेगा.
सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें.
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: लाल
वृषभ कल का राशिफल
वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में आपकी योजनाएं सफल होंगी. खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी प्रलोभन या झांसा में न आएं. लव लाइफ में गलतफहमी हो सकती है, वाणी पर संयम रखें. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. हेल्थ अच्छा रहेगा.
सावधानी: आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
मिथुन कल का राशिफल
मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. किसी भी प्रलोभन या झांसा में आने से बचें. लव लाइफ में पार्टनर से फोन पर बात के दौरान बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगा.
सावधानी: अधूरी जानकारी पर निर्णय न लें.
उपाय: गणेश जी का ध्यान करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क कल का राशिफल
कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में जल्दबाजी से बचें और सोच-समझकर निर्णय लें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, किसी लालच या झांसा में न आएं. लव लाइफ में पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. हेल्थ में सुधार होगा, लेकिन मौसम का ध्यान रखें.
सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें.
उपाय: चंद्रमा को अर्घ्य दें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: क्रीम
सिंह कल का राशिफल
सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेंगे, जिसके कारण कल करियर, बिजनेस और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लव लाइफ में अहंकार विवाद करा सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. हेल्थ अच्छा रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें.
सावधानी: अहंकार से बचें.
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या कल का राशिफल
कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी के झांसा या प्रलोभन में न आएं. लव लाइफ में पार्टनर से बहस हो सकती है. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगा.
सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा
तुला कल का राशिफल
तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में सहयोग मिलेगा. किसी लालच या झांसा में न आएं. लव लाइफ में पार्टनर से नोकझोंक हो सकती है, वाणी पर संयम रखें. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. हेल्थ अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से दूर रहें.
सावधानी: निर्णय सोच-समझकर लें.
उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
वृश्चिक कल का राशिफल
वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में रहेंगे, जिसके कारण कल साहस और आत्मसंयम के साथ आगे बढ़ें. करियर, बिजनेस और व्यापार में आपकी मेहनत सफल होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन किसी प्रलोभन या झांसा में न आएं. रोमांटिक बातचीत दिल को करीब लाएगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें.
सावधानी: गोपनीय बातें साझा न करें.
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
धनु कल का राशिफल
धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में प्रगति के योग हैं. किसी लालच या झांसा में आने से बचें. चैटिंग, कॉल या सोशल मीडिया के जरिए रोमांस बढ़ेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. हेल्थ अच्छा रहेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं.
सावधानी: जोखिम भरे फैसले न लें.
उपाय: गुरु का आशीर्वाद लें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
धनु कल का राशिफल
मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन किसी प्रलोभन या झांसा में न आएं. इमोशनल कनेक्शन मजबूत होगा। पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा करना रिश्ते में मिठास घोलेगा. हेल्थ सामान्य रहेगा.
सावधानी: स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें.
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें.
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: नीला
कुंभ कल का राशिफल
कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में बदलाव के संकेत हैं और लाभ होगा. किसी लालच या झांसा में न आएं. रोमांस अपने चरम पर रहेगा. सादगी भरे रोमांस में खास खुशी मिलेगी. परिवार में खुशी बनी रहेगी. हेल्थ अच्छा रहेगा.
सावधानी: साझेदारी में सतर्क रहें.
उपाय: विष्णु मंत्र का जाप करें.
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: बैंगनी
मीन कल का राशिफल
मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर, बिजनेस और व्यापार में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें और किसी प्रलोभन या झांसा में न आएं. कल पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी. हेल्थ सामान्य रहेगा और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.
सावधानी: विवाद से दूर रहें.
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा
Also Read: साप्ताहिक राशिफल (29 मार्च से 4 अप्रैल 2026): जानिए आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Also Read: इस सप्ताह (29 मार्च से 4 अप्रैल) किन राशियों की लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव? इनकी बढ़ेगी टेंशन!
The post कल बन रहे हैं शुभ संयोग, इन राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, पढ़ें 30 मार्च का राशिफल appeared first on Naya Vichar.
