Hot News

कहीं आपके शरीर में कैल्शियम की कमी तो नहीं? 30+ महिलाएं अपनी हड्डियों की सेहत के लिए जरूर पढ़ें

Calcium Deficiency Symptoms: 30 की उम्र पार करते ही स्त्रीओं के शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं. इस दौरान शरीर में कई तरह की परेशानियां होती है जिनमें से कैल्शियम की कमी भी एक है. इस उम्र में हड्डियों को मजबूत बनाये रखना हर लड़की के लिए काफी जरूरी हो जाता है. कैल्शियम एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि दांतों को मजबूत बनाये रखने में काफी मदद करता है. इसके अलावा यह मसल्स और नर्वस सिस्टम को भी बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अगर आपको अपने शरीर में दिखे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है. तो अगर आप एक लड़की हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ लें.

हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना

अगर आपको बिना ज्यादा मेहनत किये भी जोड़ों में या फिर हड्डियों में दर्द महसूस हो रहा है, तो यह भी शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी की तरफ इशारा करता है. खासकर अगर आपको घुटनों, कमर या फिर पीठ में दर्द हो रहा है तो यह संकेत जरूर हो सकता है. अगर आपकी उम्र 30 के पार चली गयी है तो यह बोन डेंसिटी कम होने की तरफ इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: जिम में घंटों पसीना बहाने के बाद भी नहीं घट रहा वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां?

बार-बार थकान और कमजोरी महसूस होना

अगर आप ज्यादा काम किये बिना भी थकान महसूस कर रही हैं या फिर शरीर में हमेशा कमजोरी बनी रहती है, तो यह भी शरीर में हो रही कैल्शियम की तरफ इशारा करता है. शरीर में जब कैल्शियम का बैलेंस बिगड़ता है तो इससे एनर्जी लेवल भी काफी डाउन चला जाता है. जब ऐसा होता है तो आपके लिए किसी भी काम को करना और भी कठिन हो जाता है.

नाखून और बालों का कमजोर होना

जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो इसका असर आपके बालों और नाखूनों पर भी दिखाई देने लगता है. अगर आपके नाखून आसानी से टूटने लग रहे हैं या फिर आपके बाल कमजोर और पतले हो रहे हैं, तो आपको कभी भी इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ऐसा होना शरीर में हो रहे न्यूट्रिएंट्स की कमी की तरफ इशारा करता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 6 आसान हैक्स से पाएं ग्लोइंग और हेल्दी स्किन, हर लड़की के लिए जानना जरूरी

मसल्स में ऐंठन और खिंचाव

अगर आपको रात के समय पैरों में ऐंठन या फिर मसल्स में अचानक खिंचाव महसूस हो रहा है, तो यह भी शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी की तरफ इशारा कर सकता है. अक्सर इसे लड़कियां नॉर्मल प्रॉब्लम समझकर अनदेखा कर देती हैं, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार हो तो यह शरीर में हो रही कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है.

दांतों की कमजोरी और मसूड़ों की समस्या

जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है तो इसकी वजह से आपके दांत कमजोर हो सकते हैं और साथ ही मसूड़ों से जुड़ी प्रॉब्लम्स से भी आपको गुजरना पड़ सकता है. अगर आपको लग रहा है कि आपके दांत ज्यादा सेंसिटिव हो रहे हैं या फिर मसूड़ों से खून आ रहा है, तो यह एक संकेत है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही है.

ये भी पढ़ें: अपनी पर्सनालिटी को ‘जीरो से हीरो’ बनाने के 5 सबसे आसान गोल्डन रूल्स, आज ही अपनाएं

The post कहीं आपके शरीर में कैल्शियम की कमी तो नहीं? 30+ स्त्रीएं अपनी हड्डियों की सेहत के लिए जरूर पढ़ें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top