Hot News

कहीं आपको मौत की नींद में न सुला दे चावल, ज्यादा राइस खाने वालों को हो सकती है ये 7 गंभीर बीमारियां

Rice Side Effects: अगर आप राइस लवर हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि ये सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है, उतना ही हानिकारक भी. अगर चावल अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे दिल की बीमारी समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती है. क्योंकि चावल में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे सेहत के लिए खतरनाक होता है, खासकर जब इसे रोज ज्यादा मात्रा में खाया जाए.

किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है चावल

चावल में आर्सेनिक नाम का एक जहरीला तत्व प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. यह गुर्दे (किडनी) और लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है.

ब्लड शुगर बढ़ा सकता है

चावल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है, जिससे इसे खाने के बाद ब्लड शुगर जल्दी बढ़ जाता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को चावल कम खाना चाहिए.

Also Read: Health Tips: गर्मियों में की गयी ये गलतियां बनती है आपके मोटापे का कारण, भूलकर भी न दोहराएं

गठिया मरीजों की बढ़ा सकता है समस्या

चावल में फाइटेट्स और प्यूरीन जैसे तत्व भी होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ये गठिया मरीजों की समस्याओं को और बढ़ा सकते है.

कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है

चावल में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होता है. जब ज्यादा चावल खाते हैं तो शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स यानी वसा (फैट) बढ़ने लगती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ता है. इससे दिल की बीमारी का खतरा हो सकता है.

डायबिटीज और मेटाबॉलिज्म पर असर

ज्यादा चावल खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है. चावल में मौजूद ग्लूकोज की अधिकता से इंसुलिन लेवल बिगड़ सकता है, जिससे डायबिटीज का खतरा और बढ़ जाता है.

वजन बढ़ता है

चावल में फाइबर कम होता है, जिससे पेट तो भर जाता है लेकिन कैलोरी जल्दी नहीं जलती. इससे वजन तेजी से बढ़ता है और मोटापे का खतरा हो सकता है.

दिल की बीमारियां बढ़ती हैं

रोज सफेद चावल खाने से दिल की सेहत पर असर पड़ सकता है. इसमें पोषक तत्व और फाइबर कम होते हैं. डॉक्टर सलाह देते हैं कि सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या लाल चावल खाएं, क्योंकि ये दिल के लिए ज्यादा अच्छे होते हैं.

Also Read: Health Tips: कटहल के बीजों के फायदे जानते हैं आप? छोटे बीज के गुण जानकर हैरान रह जाएंगे

The post कहीं आपको मौत की नींद में न सुला दे चावल, ज्यादा राइस खाने वालों को हो सकती है ये 7 गंभीर बीमारियां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top