Hot News

काउंसलिंग के बाद भी राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापकों की अब तक नहीं हुई पोस्टिंग

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय में नेतृत्व विज्ञान विषय के 18 सहायक प्राध्यापकों की काउंसलिंग प्रक्रिया 5 जनवरी को पूरी कर ली गयी, लेकिन अब तक उनकी कॉलेजों में पोस्टिंग नहीं हो सकी है. काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन संपन्न होने के बावजूद पदस्थापना आदेश जारी नहीं होने से चयनित शिक्षकों के बीच असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई है. काउंसिलिंग में शामिल होने वाले सहायक प्राध्यापकों का कहना है कि यदि पोस्टिंग में और देरी होती है तो इसका सीधा असर उनकी वरीयता, सेवा अवधि की गणना और वेतन भुगतान पर पड़ेगा. इस संबंध में रिटायर्ड एक पूर्व विभागाध्यक्ष ने कहा कि काउंसलिंग और पोस्टिंग की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. जिन विश्वविद्यालयों में पहले पोस्टिंग हो जाती है, वहां के शिक्षक वरीयता में आगे हो जाते हैं. बाद में पोस्टिंग होने पर शिक्षकों को वेतन भी देर से मिलता है, इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. काउंसलिंग के बाद अब तक पोस्टिंग आदेश जारी नहीं होने से चयनित प्राध्यापक प्रतीक्षा में हैं. काउंसलिंग में शामिल कई सहायक प्राध्यापकों ने बताया कि वे सभी काउंसलिंग के बाद जल्द नियुक्ति पत्र और कॉलेज आवंटन की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. बता दें कि विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में 5 जनवरी को सभी 18 चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गयी थी. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वैसे सहायक प्राध्यापकों अभ्यर्थियों के, जिनके द्वारा अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया है. उन पैतृक संस्थानों को पत्र भेजा गया है. इसमें दिए गए अनुभव प्रमाण पत्र की पुष्टि करने का अनुरोध किया गया है. जहां से पुष्टि होने के बाद ही इन सहायक प्राध्यापकों की पदस्थापना की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post काउंसलिंग के बाद भी नेतृत्व विज्ञान के सहायक प्राध्यापकों की अब तक नहीं हुई पोस्टिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top