Hot News

.कानूनी सहायता दिलाने में मदद करता है विधिक सेवा प्राधिकार : पाठक

बोरियो. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में विधिक सेवाएं सह मेगा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रजनीकांत पाठक, रेलवे के न्यायाधीश राहुल कुमार, बीडीओ नागेश्वर साव, पीएलवी माधुरी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात लोगों को कानूनी एवं प्रशासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश रजनीकांत पाठक ने कहा विधिक सेवा प्राधिकार कानूनी सहायता एवं प्रशासनी लाभ दिलाने में मदद करता है. रेलवे के न्यायाधीश राहुल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि साल में हम आपके बीच दो बार आते है और आपको विधिक रूप से सशक्त करने का कार्य करते हैं. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये थे. इस मौके पर पीएलवी कुर्बान अंसारी, सुमित हेम्ब्रम, बीपीआरओ परमानंद मंडल, पंचायत सचिव जितेंद्र पंडित, मुंशी किस्कू, अधिवक्ता लाल बाबू यादव, रतन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post .कानूनी सहायता दिलाने में मदद करता है विधिक सेवा प्राधिकार : पाठक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top