Hot News

काम के दौरान मजदूर की मुगलसराय में मौत

गारू (लातेहार). थाना क्षेत्र के धांगरटोला के मजदूर कुलदीप राम (40) की उत्तरप्रदेश के मुगलसराय में काम के दौरान मौत हो गयी. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. शुक्रवार को मृतक का पार्थिव गांव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी समेत तीन शिशु व बुजुर्ग पिता को छोड़ गया. मृतक एक सप्ताह पूर्व आर्थिक तंगी के कारण मजदूरी करने मुगलसराय गया था. दो वर्ष पूर्व मजदूरी के दौरान उसे एक बाई हाथ गंवानी पड़ी थी. कुलदीप की मौत के बाद परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की विकट समस्या उत्पन्न हो गयी है. गुरुवार को परिजनों को कुलदीप की मौत की सूचना मिली. इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को मुगलसराय से गारू मंगाया गया. शुक्रवार को मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post काम के दौरान मजदूर की मुगलसराय में मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top