Hot News

काम चाहिए तो मुसलमान बनो… युवती से बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लूलू मॉल विवादों के घेरे में आ गया है. यहां काम करने वाली एक युवती ने अपने सीनियर मैनेजर पर यौन शोषण, जबरन धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज़ कर दी गई है.

दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

आरोपी की पहचान फराज उम्र 27 साल, निवासी रामनगर, अयोध्या के रूप में हुई है. युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाया. इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा.

जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि फराज उस पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था. विरोध करने पर उसे जलती सिगरेट से दागा गया, मारपीट की गई और नौकरी से निकालने की धमकी दी गई. युवती का कहना है कि आरोपी बार-बार उसकी धार्मिक आस्था का अपमान करता था और कहता था कि अगर मॉल में काम करना है तो इस्लाम कबूल करना होगा.

पुलिस की हिरासत में आरोपी

पुलिस ने बताया कि फराज 8 जुलाई को थाने पहुंचा था, जहां से उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

मामले की जांच जारी

इस मामले को केवल व्यक्तिगत अपराध मानने के बजाय, लखनऊ पुलिस और दक्षिणी जोन कमिश्नरेट की टीम पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है. मॉल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ जारी है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह किसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है.

The post काम चाहिए तो मुसलमान बनो… युवती से बलात्कार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top