Hot News

‘कायनात ने हमें मौका दिया’, GT vs MI मैच में जीत के बाद शुभमन गिल ने गजब कह दिया

IPL 2025 GT vs MI Shubman Gill Statement after win: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल का 56वां मुकाबला स्पोर्ट्सा गया. इस मैच में बारिश ने कई बार खलल डाला. आखिरकार यह व्यवधान गुजरात के लिए फायदेमंद रहा. मुंबई के 155 रन के जवाब में गुजरात ने सुपर ओवर के तहत 19 ओवर में 7 विकेट में 147 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया. गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ स्पोर्ट्से गए मुकाबले के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी. गिल ने बारिश के बाद बल्लेबाजी की शुरुआत में आई मुश्किलों और धीमी पिच के कारण बनाई गई रणनीतिक योजनाओं पर बात की और जीत को सराहा. उन्होंने मैच में जीत के बाद कहा कि कायनात ने हमें एक मौका दिया और हमने उसका फायदा उठाया.  

उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा, “जब हम बल्लेबाजी करने आए तो थोड़ा हड़कंप था, लेकिन जीत मिलना हमेशा अच्छा लगता है. पावरप्ले में गेम प्लान अलग था, माहौल कुछ ऐसा था जैसे टेस्ट मैच चल रहा हो. हम पावरप्ले के बाद स्पोर्ट्स पर नियंत्रण पाना चाहते थे, लेकिन बारिश बार-बार आ रही थी. विकेट थोड़ा धीमा था, बारिश के चलते शॉट मारना आसान नहीं था, इसलिए हमने तय किया कि जो भी गेंद हमारे जोन में आएगी, उस पर हमला करेंगे.”

शुभमन गिल को उनकी संयमित 43 रनों की पारी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया. उन्होंने टीम के मिडिल ऑर्डर के बिखराव पर निराशा जताई, लेकिन आखिरी गेंद पर मिली जीत का जश्न भी मनाया और करीबी मुकाबले में हर छोटे योगदान के महत्व को रेखांकित किया. साथ ही उन्होंने चोट से उबरकर लौटे राशिद खान के प्रदर्शन की भी तारीफ की.

गिल ने कहा, “यह थोड़ा निराशाजनक था; एक समय हम मैच में आगे थे, लेकिन फिर हमने 20 रन के भीतर 4 विकेट गंवा दिए. लेकिन कायनात ने हमें दो मिनट पहले एक मौका दिया और हमने उसे भुना लिया (But, the universe gave us a chance before two minutes and we took it). जब आप 150 रन का पीछा करते हैं और मैच आखिरी गेंद तक जाता है, तब हर योगदान अहम हो जाता है. ऐसे जीत आपको आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में आगे ले जाती हैं. (राशिद की गेंदबाजी पर) वह चोट से वापसी कर रहे हैं, यह आसान नहीं होता, लेकिन वह नेट्स में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और आज अच्छा प्रदर्शन किया. ऐसे विचार जरूर आते हैं, लेकिन हर मैच को उसी की तरह लेना होता है. जब आप मैदान पर उतरते हैं, तो सब कुछ झोंक देना चाहिए.”

GT vs MI मैच में कब मिला गुजरात को मौका

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्पोर्ट्सा गया मुकाबला बारिश की वजह से कई बार रुका. दूसरी पारी की शुरुआत में ही बूंदाबांदी शुरू हो गई और 14वें ओवर में बारिश तेज हो गई, जिससे स्पोर्ट्स रुका. 18वें ओवर के बाद जब GT को 12 गेंदों में 24 रन चाहिए थे, तब फिर बारिश आई. हालांकि GT ज्यादातर समय DLS स्कोर से आगे थी, लेकिन 18वें ओवर में स्पोर्ट्स रुकने के वक्त वे 5 रन पीछे थे. 

अंतिम ओवर में जीत के लिए गुजरात को 15 रन की जरूरत थी, लेकिन 12.30 बजे शुरू हुए इस मैच में टाइटंस को जीत के लिए मुंबई को स्लो ओवर रेट के लिए फाइन झेलना पड़ा और उसके चार खिलाड़ी ही 30 यार्ड सर्कल के बाहर रह सकते थे. आखिरकार गुजरात ने 15 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ गुजरात आईपीएल अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई, वहीं मुंबई इंडियंस की छह मैचों की जीत की लय टूट गई.

‘यह अपराध है…’, हार के बाद निराश हार्दिक पांड्या, बोले- सब कुछ ठीक, लेकिन इसने मैच हरवा दिया

ICC इवेंट्स में भी पाकिस्तान के साथ नहीं स्पोर्ट्सेगी टीम इंडिया! गौतम गंभीर का क्लियर मैसेज

विराट कोहली को सबसे ज्यादा डर कब लगा था? पाकिस्तान को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

The post ‘कायनात ने हमें मौका दिया’, GT vs MI मैच में जीत के बाद शुभमन गिल ने गजब कह दिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top