Hot News

काराकाट में बीएमपी से रिटायर्ड 80 वर्षीय वृद्ध की हत्या

जमुवां टोलापर गांव में दूसरे के दालान में सोये थे अंबिका पांडेय

अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

फोटो- 28- घटनास्थल पर जांच करते एसडीपीओ, थानाध्यक्ष व अन्य.

प्रतिनिधि, काराकाट (रोहतास)

जमुवां टोलापर गांव में सोमवार की रात बीएमपी से रिटायर्ड 80 वर्षीय अंबिका पांडेय की हत्या कर दी गयी. गांव के ही अरुण पांडेय के दालान में सोयी अवस्था में अपराधियों ने सिर पर धारदार हथियार से वार घटना को अंजाम दिया है. पता चला है कि वह दालान पर 10-12 दिनों से लगातार आ रहे थे. मना करने के बावजूद दालान में ही सोते थे. सोमवार की रात दालान से खाना खाने अपने घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई. मंगलवार की सुबह परिजन दालान पर पहुंचे, तो दालान का गेट बंद मिला. पीछे से चहारदीवारी फांदकर देखा गया, तो उसके परिसर में अंबिका पांडेय का शव पड़ा था. घटना की जानकारी पर बिक्रमगंज एसडीपीओ व थानाध्यक्ष पहुंचे. परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से सैंपल जुटाया. थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

18 माह पहले इसी दालान में एक और वृद्ध की हुई थी हत्या

जनवरी 2024 में अरुण पांडेय के इसी दालान में उनके 82 वर्षीय पिता हृदयानंद पांडेय की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी. उस हत्याकांड में अरुण पांडेय के बेटे विकेश पांडेय का ही नाम आया, जिसने पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी. उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अभी चार माह पहले ही वह जेल से बाहर आया है. एसडीपीओ कुमार संजय ने कहा कि हत्या के कारण का पता किया जा रहा है. अपराधियों तक जल्द ही पुलिस पहुंच जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post काराकाट में बीएमपी से रिटायर्ड 80 वर्षीय वृद्ध की हत्या appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top