Kairav Gandhi Kidnapping Case, जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने युवा कारोबारी कैरव गांधी के अपहरणकांड की गुत्थी सुलझा ली है. घटना के करीब 17 दिनों बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बिहार के गयाजी, नालंदा समेत अन्य जिलों से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, इस कांड में गिरफ्तार किए गए तीन अपराधियों को जब हथियार की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, उसी दौरान उन्होंने पुलिस से कार्बाइन हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए.
पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी से दिया गया वारदात को अंजाम
जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम देने के लिए पुलिस की स्टीकर लगी गाड़ी का इस्तेमाल किया था, ताकि लोगों को शक न हो और वह किडनैपिंग की घटना को असानी से अंजाम दे सके.
स्कॉर्पियो और हथियार जब्त
पुलिस की टीम ने इस मामले में अपहरण में इस्तेमाल की गयी स्कॉर्पियो गाड़ी समेत अन्य हथियारों को भी जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी भी जारी है.
Also Read: बोकारो में शिक्षा की गरिमा तार-तार, जश्न में मदहोश गुरु-शिष्य ने लगाए ‘अश्लील गाने’ पर ठुमके, 6 को शो कॉज
और गिरफ्तारियां बाकी
पुलिस ने बताया कि इस अपहरणकांड में अभी छह अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी बाकी है. इसमें जमशेदपुर के अलावा बिहार और झारखंड के अपराधी शामिल हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए जांच अभी भी जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Also Read: झामुमो को बड़ा झटका: विधायक दशरथ गागराई के भाई अब बने ‘कमल’ के सिपाही! क्या है पार्टी का पूरा प्लान
The post कारोबारी कैरव गांधी किडनैपिंग केस का पर्दाफाश: 6 गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए 3 अपराधी appeared first on Naya Vichar.

