Hot News

कार्तिक उरांव की जयंती मनायी गयी

वरीय संवाददाता, सिमडेगा

केंद्रीय सरना समिति प्रांगण में बुधवार को स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बाबूलाल उरांव पहान और बिरसा मुंडा पुजार ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसके पश्चात कार्तिक उरांव के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय सेवा समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत ने की. उन्होंने अपने संबोधन में स्वर्गीय कार्तिक उरांव के जीवन एवं उनके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि कार्तिक उरांव ने आदिवासी समुदाय के विकास, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए जीवनभर संघर्ष किया. श्री भगत ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे कार्तिक उरांव के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज में जागरूकता फैलाएं. इस अवसर पर विजय उरांव, मगही उरांव, सुबोध उरांव, बिंदेश्वर उरांव, अंजलि बरला, ललित , चंद्रिका भगत सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित थे. सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए एकजुट होकर समाज उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कार्तिक उरांव की जयंती मनायी गयी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top