Hot News

कार्यपालक सहायक व आइटी सहायकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से लोगों की बढ़ी परेशानी

मोहनिया सदर. कार्यपालक सहायक व आइटी सहायकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से अंचल मुख्यालय से लेकर पंचायत मुख्यालय में संचालित होने वाले आरटीपीएस काउंटर से आय, जाति, निवास, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र व राशन कार्ड सहित लोगों को मिलने वाली तमाम तरह की सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गयी हैं. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन दो दिनों में उक्त सेवाओं से संबंधित लगभग 2500 आवेदन लंबित पड़े हैं. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य भर के सभी आइटी सहायक व कार्यपालक सहायक सामूहिक अवकाश पर चले गये हैं, जो अपनी मांगों को लेकर पटना में प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं. हालांकि, इनके दो दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने से आरटीपीएस काउंटर से मिलने वाली सभी सेवाएं पूरी तरह बाधित है, जिससे खासकर उन युवाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जिनको आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र की सख्त जरूरत है. यदि प्रशासन इनकी मांगों पर अमल नहीं करती है तो सोमवार से सभी आइटी सहायक व कार्यपालक सहायक अपने संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर जाने से संबंधित पत्र वरीय पदाधिकारी को भी सौंप चुके हैं. हालांकि, इनकी मांगों को लेकर प्रशासन और इन कर्मियों के बीच चल रही रस्साकशी में आरटीपीएस काउंटर से मिलने वाली तमाम सेवाओं से जुड़े लोग ही पिस रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कार्यपालक सहायक व आइटी सहायकों के सामूहिक अवकाश पर जाने से लोगों की बढ़ी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top