Hot News

कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : एडीआरएम

झाझा. रेलवे दानापुर मंडल उप प्रबंधक राजीव कुमार शनिवार को अपने विशेष सैलून से झाझा पहुंचकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. प्लेटफार्म संख्या दो पर उतरने के बाद सभी प्लेटफार्म की साफ-सफाई के अलावा रेलवे यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया. उपस्थित स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी व यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता से भी जानकारी ली. उन्होंने ऊपरी पुल के अलावा स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में मौजूद रेल कर्मियों से भी विस्तार पूर्वक रेलवे परिचालन से संबंधित जानकारी ली. एडीआरएम ने इसके अलावा रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर, मेमू कारशेड, रनिंग रूम एवं अन्य जगहों का भी बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान साथ चल रहे वरीय पदाधिकारी से विचार विमर्श किया. रेल परिचालन से संबंधित संसाधन के बारे में भी जानकारी ली. मेमू कारशेड में मेंटेनेंस किये जा रहे रेल कोच का भी निरीक्षण कर कार्य कर रहे कर्मचारियों से होने वाली असुविधाओं के बारे में जानकारी ली. उसके समाधान के लिए भी टिप्स बताये. निरीक्षण के बाद मेमुकार, शेड में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एडीआरएम ने बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने कारशेड व अन्य जगहों पर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली. विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर एसएम रविकांत माथुरी के अलावा सीएचआई गिरीश प्रसाद सिंह, आइओडब्ल्यू ओम प्रकाश, आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी, मुकेश कुमार, राजकीय रेल थानाध्यक्ष बृंद कुमार, संजीव कुमार के अलावा कई रेलवे अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : एडीआरएम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top