Hot News

कितनी रैंक पर मिलेगी IIT रुड़की में एडमिशन? जानें प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

Best College Admission Episode 12: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT),रुड़की हिंदुस्तान के सबसे पुराने और पॉपुलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से एक है. अगर आपका सपना देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने का है, तो IIT रुड़की एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. NIRF रैंकिंग 2025 में आईआईटी रुड़की को इंजीनियरिंग की कैटेगरी में 6th रैंक मिला है. यहां देश-विदेश से स्टूडेंट्स पढ़ाई करने आते हैं. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के एपिसोड 12 में हम IIT रुड़की में एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे और साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे. 

कोर्स स्ट्रक्चर

IIT Roorkee में केवल इंजीनियरिंग ही नहीं, बल्कि आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट और साइंस के कई कोर्स कराए जाते हैं. हर कोर्स में एंट्री का रास्ता अलग है:

  • BTech (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी)
  • BArch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर)
  • MTech/MSc
  • MBA

एडमिशन प्रोसेस 

IIT रुड़की (Best College Admission) में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है. जेईई एडवांस में मिले स्कोर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. वहीं GATE स्कोर के बेसिस पर MTech में एडमिशन दिया जाता है. 

Best College Admission: IIT रुड़की अनुमानित कटऑफ

ब्रांच का नाम (BTech) फर्स्ट राउंड  लास्ट राउंड 
कंप्यूटर साइंस (CSE) 275 592
डेटा साइंस एंड AI 564 845
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) 1048 1486
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1254 2091
मैकेनिकल इंजीनियरिंग  2155 3897
केमिकल इंजीनियरिंग  3428 4816
इंजीनियरिंग फिजिक्स 2633 4544
सिविल इंजीनियरिंग  5247 6870
मेटलर्जिकल एंड मैटेरियल्स इंजीनियरिंग 6280 7341
बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग 752 8159
आर्किटेक्चर (BArch) 12842 17665

प्लेसमेंट डिटेल्स 

आईआईटी रुड़की का प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. Deloitte, Accenture, Cognizant, Adani, Indian Oil और Vedanta जैसी टॉप कंपनीज प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 24 लाख रूपये प्रतिवर्ष देखा गया है. 

यह भी पढ़ें: केमिकल और फार्मा में करियर का सपना? जानें ICT मुंबई एडमिशन और कटऑफ की पूरी डिटेल

The post कितनी रैंक पर मिलेगी IIT रुड़की में एडमिशन? जानें प्लेसमेंट की पूरी डिटेल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top