Hot News

किसानों के बीच विभिन्न प्रजाति के बीज का वितरण

कुड़ू़ एनएफएसएम योजना और बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के किसानों के बीच विभिन्न फसलों के बीज का वितरण किया गया. बीज वितरण कार्यक्रम प्रखंड के ऐटिक सेंटर में आयोजित हुआ. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी थीं. जानकारी के अनुसार, एनएफएसएम प्लस योजना के अंतर्गत टाटी पंचायत के कुंदो गांव के किसानों के बीच अरहर के बीज वितरित किया गया. एनएफएसएम मिनीकीट योजना के तहत जिगी पंचायत के किसानों को मड़ुवा के बीज, बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत बड़की चांपी पंचायत के कुंदगढ़ा गांव में मक्का के बीज तथा सुंदरू पंचायत के ओपा गांव में मूंगफली के बीज का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि मुन्नी देवी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र प्रशासन किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत मुफ्त में बीज उपलब्ध करा रही है. किसानों को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए. बीटीएम सुनीता टोप्पो ने बताया कि प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों के बीच मूंगफली, अरहर, मक्का और अन्य बीज का वितरण पूरी तरह नि:शुल्क किया गया. इसका लाभ लेकर किसान इसका लाभ उठाये़ं इस अवसर पर एटीएम आभा प्रियांका कच्छप, मुकेश कुमार तथा अन्य किसान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post किसानों के बीच विभिन्न प्रजाति के बीज का वितरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top