Hot News

किसान के एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते में आये 1000 खरब करोड़ रुपये, मोबाइल पर मैसेज देख फटी आंखें, कैसे हुआ यह कमाल?

Airtel Payments Bank Account Amount Error: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक किसान के एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम आयी कि वह उसकी गिनती से बाहर हो गई. सोचिए आपके मोबाइल पर अचानक एक SMS आता है जिसमें लिखा है- आपके अकाउंट में 1000 खरब करोड़ रुपये जमा हो गए हैं. क्या आप यकीन करेंगे? एक साधारण किसान ने अपने अकाउंट को लेकर जैसे ही यह मैसेज देखा, उसके होश ही उड़ गए और इलाके में मच गया हड़कंप.

क्या था पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की सादाबाद तहसील के अंतर्गत मिढ़ावली गांव के रहने वाले अजीत नाम के किसान के खाते में लगभग 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार से अधिक एक बड़ी रकम आ गई. इतनी बड़ी रकम आने से वह हैरान रह गया. किसान अजीत के अनुसार, जब उसने अपने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते की जांच कराई, तो वह अपनी सुध-बुध खो बैठा. उसके खाते में इतनी भारी रकम दिखाई दी कि वह गिनती से ही बाहर हो गई.

बैंक ने फ्रीज किया खाता, चल रही जांच

अजीत के बैंक खाते में अचानक आयी इतनी बड़ी रकम की समाचार पहले बैंक, फिर पुलिस और उसके बाद साइबर सेल को मिली. मामला सामने आने पर एयरटेल पेमेंट बैंक ने भी सावधानी बरतते हुए अजीत का खाता फ्रीज कर दिया है. फिलहाल, बैंक की ओर से प्राथमिक जांच की जा रही है. बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि का किसी खाते में आना तकनीकी गड़बड़ी का ही नतीजा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 7 साल तक पुराना नहीं होगा यह फोन, फ्लिपकार्ट सेल में मिल रही बंपर डील

यह भी पढ़ें: Google Search पर संकट! Sundar Pichai बोले- अमेरिकी प्रशासन की दखलअंदाजी सर्च इंजन को कर देगी खत्म

कितनी थी वो रकम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अजीत के खाते में दिख रही राशि करीब थी: 10 नील 1 खरब 35 अरब 60 करोड़ 13 लाख 95 हजार 451 खरब 235 अरब 60 करोड़ 13 लाख 89 हजार 542 रुपये. यह राशि इतनी बड़ी है कि इसका पूरा आंकड़ा समझना या बोलना भी आम आदमी के बस से बाहर है.

टेक्निकल गड़बड़ी या साइबर फ्रॉड?

बैंक अधिकारियों के अनुसार, यह संभवतः एक सॉफ्टवेयर या सर्वर से जुड़ी टेक्निकल फॉल्ट हो सकती है. साथ ही, साइबर एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि इस पूरे मामले में डिजिटल सिस्टम की गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता.

यह भी पढ़ें: 18 लाख ऐप्स का क्लीनअप! Google ने Play Store से हटाए लाखों फेक ऐप्स, जानिए क्यों

यह भी पढ़ें: Microsoft की यह सर्विस कल से हो रही बंद, आपके पास ये है सबसे तगड़ा वाला ऑप्शन

The post किसान के एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते में आये 1000 खरब करोड़ रुपये, मोबाइल पर मैसेज देख फटी आंखें, कैसे हुआ यह कमाल? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top