Hot News

किसी तरह की समस्या हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आयें : पीडीजे

साहिबगंज.सिदो-कान्हू सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक सेवाएं सह मेगा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार, डीसी हेमंत सती, एसपी अमित कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने संयुक्त रूप से किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अखिल कुमार ने संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकार के विषय में जानकारी दी. कहा कि विधिक सेवाएं- सह मेगा सशक्तीकरण शिविर का आयोजन का मुख्य उद्देश्य होता है कि आम जनता को सशक्त बनाया जाये. आपको आपके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाये. बताया जाये कि देश का कानून क्या है. आपकी इसमें किस तरह से भागीदारी हो सकती है. अपने अधिकारों को समझें. इसके प्रति जागरूक हों. किसी तरह की समस्या आने पर निःसंकोच जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आयें. विधिक सशक्तीकरण का मेगा शिविर रविवार को पूरे साहिबगंज जिला में हर प्रखंड में आयोजित किया गया है. हमारा उद्देश्य है कि जिला में जो भी नागरिक रहते हैंं. चाहे वह किसी भी जाति व धर्म से आते हों. सबको विधिक रूप से जागरूक किया जाये. शिविर का उद्देश्य है कि प्रशासन की जो भी महत्वाकांक्षी योजनाएं चलायी जा रही है. जानकारी लोगों तक नहीं है. वैसे लोगों तक शिविर के माध्यम से यह जानकारी पहुंचाना. ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति योजना के प्रति अवगत हो सके. लाभ उठा सके. डीसी हेमंत सती ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार एक ऐसा मंच है, जहां आपकी अन्य ऑफिस में नहीं होती है. प्राधिकार के कार्यालय में जरूर होती है. एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि जहां पुलिस किसी समस्या का समाधान नहीं कर सकती. मौके पर मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा एवं अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post किसी तरह की समस्या हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आयें : पीडीजे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top