Hot News

किसी भी उम्र में कर सकते हैं IGNOU से ये कोर्स, बस चाहिए ये योग्यता 

IGNOU Nursing Admission 2026: Indira Gandhi National Open University (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के लिए Post Basic BSc Nursing प्रोग्राम में एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे कैंडिडेट जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे 5 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

यह कोर्स खास तौर पर उन  कैंडिडेट्स के लिए है जो कहीं काम कर रहे हैं (इन सर्विस नर्स). इस कोर्स के जरिए वर्किंग नर्स अपनी प्रोफेशनल योग्यता को बढ़ा सकती हैं. अप्लाई करने के लिए ignounursing.samarth.edu.in पर जाएं. 

इग्नू के इस कोर्स के लिए जरूरी योग्यता

  • 10+2 के साथ 3 साल का GNM डिप्लोमा
  • RNRM के रूप में रजिस्ट्रेशन (पहले से किसी स्वास्थ्य संस्थान में काम कर रहे हैं) 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव

या

  •     10वीं पास + GNM डिप्लोमा
  •     RNRM रजिस्ट्रेशन के बाद 5 साल का अनुभव

जिन पुरुष नर्सों ने GNM में मिडवाइफरी नहीं की है, उन्हें मान्यता प्राप्त संस्थान से 6- 9 महीने का अतिरिक्त कोर्स सर्टिफिकेट देना होगा. इस प्रोग्राम के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं है. किसी भी आयु के व्यक्ति अप्लाई कर सकते हैं. 

कैसे करें अप्लाई? 

  • आधिकारिक नर्सिंग एडमिशन पोर्टल ignounursing.samarth.edu.in पर जाएं.
  • New Registration पर क्लिक करें और अपनी ईमेल और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके अकाउंट बनाएं. 
  • आवेदन फॉर्म भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (GNM मार्कशीट, RNRM रजिस्ट्रेशन, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट आदि) 
  • लगभग 1000 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट अपने पास सेव कर लें. 

क्यों खास है यह कोर्स?

  • इन-सर्विस नर्सों के लिए करियर अपग्रेड का मौका
  • दूरस्थ शिक्षा (ODL मोड) में पढ़ाई
  • प्रशासनी और प्राइवेट स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर अवसर

यह भी पढ़ें- IITs को टक्कर दे रहा है ये IIIT, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट डिटेल

The post किसी भी उम्र में कर सकते हैं IGNOU से ये कोर्स, बस चाहिए ये योग्यता  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top