Hot News

कुंभ में सूर्य-राहु की युति, कुछ राशियों के लिए चुनौती पूर्ण समय

Surya Rahu Yuti 2026: कुंभ राशि में सूर्य और राहु की युति लगभग 18 साल बाद  13 फरवरी को बन रही है. सूर्य और राहु की यह युति ग्रहण योग बनाती है, जिसे ज्योतिष में थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इस योग के दौरान तनाव, बीमारी, आर्थिक नुकसान और मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं. खासतौर पर कुछ राशियों को इस समय अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण योग आठवें भाव में बन रहा है, जो अचानक बदलाव और मानसिक तनाव का संकेत देता है. इस दौरान बिना किसी खास कारण के चिंता, डर या बेचैनी महसूस हो सकती है. सेहत से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा. खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है. इस समय कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को इस समय मानसिक दबाव और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सामाजिक जीवन में बोलचाल पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि गलत शब्द आपकी छवि को नुकसान पहुँचा सकते हैं. कार्यस्थल पर नेतृत्व या विवादों से दूर रहना आपके हित में रहेगा. इस दौरान शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा न करें.
उपाय: गेहूं या गुड़ का दान करना शुभ माना जाएगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतनी होगी. घर में मतभेद या गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, जल्दबाजी नुकसान पहुँचा सकती है. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में अड़चन आ सकती है. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि दुर्घटना की संभावना बन सकती है.

राहु और सूर्य की युति का प्रभाव

ज्योतिष में राहु को बहुत शक्तिशाली छाया ग्रह माना जाता है. राहु शुभ हो तो अचानक सफलता दिला सकता है और अशुभ हो तो मुश्किलें बढ़ा देता है. सूर्य और राहु की युति से अहंकार, भ्रम और अचानक आने वाली बाधाएँ बढ़ जाती हैं. इसका असर रिश्तों, करियर और स्वास्थ्य पर पड़ सकता है.

इस समय सजग रहना, संयम रखना और सही उपाय करना बहुत जरूरी है. धैर्य और समझदारी से काम लेकर इस योग के नकारात्मक प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

The post कुंभ में सूर्य-राहु की युति, कुछ राशियों के लिए चुनौती पूर्ण समय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top