Aaj Ka Kumbh Rashifal 06 Febuary 2026: कुंभ (Aquarius): आपकी राशि में बुध-शुक्र-राहु की युति आपको थोड़ा चिड़चिड़ा बना सकती है, खुद पर काबू रखें. आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपके रूखे व्यवहार की वजह से ऑफिस या कॉलेज में साथी आपसे दूरी बना सकते हैं. अगर आपको मदद की जरूरत पड़ी, तो लोग पीछे हट सकते हैं, इसलिए सबके साथ प्यार से पेश आएं.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में बुध, शुक्र और राहु की युति आपको बहुत बुद्धिमान बनाएगी, लेकिन साथ ही स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी ला सकती है. ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है.अगर आप टीम वर्क में हैं, तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है.
लव लाइफ: आपका रूखा व्यवहार आज पार्टनर को आपसे दूर कर सकता है. लव लाइफ में राहु भ्रम पैदा करेगा, जिससे आप छोटी बातों को राई का पहाड़ बना सकते हैं. सबके साथ प्यार से पेश आएं, वरना अकेलेपन का शिकार होना पड़ सकता है।
हेल्थ: राहु-बुध की युति नसों की कमजोरी या मानसिक तनाव दे सकती है. त्वचा से जुड़ी कोई समस्या या एलर्जी भी उभर सकती है. आज अपनी सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें और रात को जल्दी सोने की आदत डालें ताकि दिमाग को आराम मिल सके.
सावधानी: अपने व्यवहार को नरम रखें, वरना मदद के समय लोग पीछे हट सकते हैं.
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें.
शुभ अंक-8.
शुभ रंग- हरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- आज का पंचांग 06 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:– शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये 5 चीजें, जानें क्यों है वर्जित
The post कुंभ राशिफल 06 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, प्रेम संबंधों में बरतें सावधानी appeared first on Naya Vichar.
