Hot News

कुंभ राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, कपल्स के बीच मनमुटाव होने की आशंका

Aaj Ka Kumbh Rashifal 08 Febuary 2026: कुंभ (Aquarius)- बुध-शुक्र-राहु आपकी ही राशि में हैं, जो आपको मल्टीटास्किंग बनाएंगे. आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. घर में सुख-शांति तो रहेगी, लेकिन मम्मी-पापा की सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा. उन्हें कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत चेकअप कराएं. करियर में नई चीजों को आजमाने का मौका मिलेगा.

करियर-बिजनेस: बुध, शुक्र और राहु की आपकी राशि में युति आपको ‘मल्टीटास्किंग’ बनाएगी. आप एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और सफल भी होंगे. करियर में नई चीजों और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को आजमाने का यह स्वर्णिम मौका है, जिससे आपको भविष्य में पदोन्नति मिल सकती है.

लव लाइफ: घर में सुख-शांति रहेगी, लेकिन मम्मी-पापा की सेहत को लेकर आपको सावधान रहना होगा, जिसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई गंभीर चर्चा हो सकती है. प्रपोज डे पर सिंगल लोगों का सोशल मीडिया के माध्यम से कोई नया रिश्ता बन सकता है. वहीं, मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति के कारण कपल्स के बीच मनमुटाव होने की आशंका है.

हेल्थ: राहु और बुध की युति नसों की कमजोरी या मानसिक बेचैनी दे सकती है. मम्मी-पापा की सेहत का ख्याल रखें और उनका चेकअप कराएं. खुद को स्वस्थ रखने के लिए रात को हल्का भोजन करें और सोने से पहले मेडिटेशन करें ताकि अच्छी नींद आए.

सावधानी: सफलता के दौर में अपने माता-पिता के आशीर्वाद और सेहत की अनदेखी न करें.

उपाय: कुत्तों को तेल लगी हुई रोटी खिलाएं और नीले रंग के वस्त्र धारण करें.

शुभ अंक- 6. शुभ रंग- काला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

The post कुंभ राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, कपल्स के बीच मनमुटाव होने की आशंका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top