Hot News

कुनुस्तोड़िया बांसड़ा सी-पिट में संडे ड्यूटी को लेकर काम ठप, 150 कर्मियों का प्रदर्शन

इसीएल प्रबंधन पर विशेष कार्य से वंचित करने और सुरक्षा की अनदेखी का आरोप रानीगंज. इसीएल के कुनुस्तोरिया क्षेत्र अंतर्गत बांसड़ा सी-पिट खदान में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गयी, जब इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के लगभग 150 कर्मियों ने कामकाज ठप कर जोरदार प्रदर्शन किया. श्रमिकों का आरोप है कि प्रबंधन जानबूझकर उन्हें रविवार के विशेष कार्य यानी संडे ड्यूटी से वंचित कर रहा है. इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है और खदान की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ रहा है.

रखरखाव की अनदेखी से बढ़ा खतरा

आंदोलनरत कर्मियों का कहना है कि खदान में मशीनों की संख्या बढ़ाई गयी है, लेकिन उनके रखरखाव के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है. आमतौर पर रविवार को मशीनों की मरम्मत और सुरक्षा जांच होती है. आरोप है कि प्रबंधन केवल कोयला उत्पादन पर ध्यान दे रहा है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है.

खदान बंद करने की साजिश का आरोप

श्रमिकों ने कहा कि मैनपावर की भारी कमी के बावजूद इंजीनियरिंग विभाग को काम नहीं दिया जा रहा है. उनका दावा है कि रविवार को मेंटेनेंस न होने से मशीनें खराब होंगी, उत्पादन प्रभावित होगा और बाद में खदान को घाटे में दिखाकर बंद करने का बहाना बनाया जायेगा. इंजीनियरिंग विभाग को जानबूझकर हाशिए पर धकेला जा रहा है.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रविवार सुबह से ही श्रमिकों ने सी-पिट खदान के मुहाने पर कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की. कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि संडे ड्यूटी और उचित सम्मान नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र किया जायेगा. आने वाले समय में सप्ताह में दो दिन आंदोलन करने की घोषणा की गयी है. इस संबंध में प्रबंधन को पहले ही लिखित शिकायत दी जा चुकी है.

प्रबंधन की चुप्पी, वेतन भुगतान पर भी सवाल

इस पूरे मामले पर प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं स्थानीय कुछ श्रमिकों का कहना है कि फिलहाल प्रबंधन समय पर वेतन भुगतान भी नहीं कर पा रहा है. ऐसे में संडे ड्यूटी या अन्य अतिरिक्त मांगें मान पाना प्रबंधन के लिए मुश्किल हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कुनुस्तोड़िया बांसड़ा सी-पिट में संडे ड्यूटी को लेकर काम ठप, 150 कर्मियों का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top