Hot News

कुपोषण उपचार केंद्र में बच्चों की हो बेहतर देखभाल : डॉ लियाकत

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी में संचालित कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती बच्चों का बेहतर देखभाल व चिकित्सा सुविधा मिले इसको लेकर नवपदस्थापित चिकित्सा प्रभारी काफी सजग हैं. शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने एमटीसी केंद्र का निरीक्षण किया. साथ ही भर्ती बच्चों के अभिभावकों से बात कर यहां दी जा रही सुविधाओं को जाना. इस दौरान एमटीसी प्रभारी एएनएम मन्नु कुमारी व अन्य कर्मियों को कहा कि हर हाल में बच्चों को बेहतर सुविधा मिले इसका विशेष ध्यान रखें. इसके लिए एमटीसी के पंजियों का संधारण व एमटीसी के डिस्प्ले बोर्ड पर आंकड़ों का सही संधारण करने का निर्देश दिया. जानकारी हो कि पिछले रविवार को जिला से आये अधिकारियों के निरीक्षण में पालोजोरी का एमटीसी बंद मिला था. इसके बाद जिला से एमटीसी में पदस्थापित कर्मियों से इस संबंध में शोकॉज कर जवाब मांगा था. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने कहा कि सभी कर्मी अपने कर्तव्यों का अनुपालन इमानदारी से करें. गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. वहीं, तीन शिशु एमटीसी में भर्ती मिले. मौके पर बीडीएम आशुतोष कुमार, एमपीडब्ल्यू रोहित कुमार समेत अन्य मौजूद थे. हाइलार्ट्स : एमटीसी का निरीक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत ने कर्मियों को दिया निर्देश

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कुपोषण उपचार केंद्र में बच्चों की हो बेहतर देखभाल : डॉ लियाकत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top