Hot News

कुम्भ राशिफल 26 जनवरी 2026: आज नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है, जानें कैसा रहेगा लव लाइफ

Kumbh Aaj Ka Rashifal 26 January 2026: आज 26 जनवरी 2026 दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो शाम 06 बजकर 37 मिनट के बाद नवमी में प्रवेश करेगी. आज के दिन ग्रहों की की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, शुक्र और बुध ग्रह मकर राशि में स्थित है. चंद्रमा मेष में है. देव गुरु बृहस्पति मिथुन में है, शनि मीन में है. राहु कुंभ में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन सोमवार ….

Kumbh Aaj Ka Rashifal कुंभ आज का राशिफल

आज नए विचार और नए मौके मिलेंगे. नौकरी में बदलाव या नई संभावना बन सकती है. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. परिवार में खुशी रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है.

करियर / बिजनेस : स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. पढ़ाई में नए आइडिया समझ आएंगे, लेकिन एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत होगी. प्राइवेट जॉब में टीमवर्क के ज़रिये काम आगे बढ़ेगा और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा. बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे, पर आज किसी भी तरह का कान्ट्रैक्ट साइन करने से पहले शर्तें ध्यान से पढ़ें. जॉब बदलने का विचार आए तो फिलहाल योजना बनाने तक सीमित रखें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में आपकी सोच को सराहा जाएगा. माता–पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. भाई–बहन के साथ रिश्ते सामान्य रहेंगे. घर में मेहमानों का आगमन संभव है, जिससे दिन थोड़ा व्यस्त रहेगा. प्रॉपर्टी या पैतृक मामलों में जल्दबाज़ी से बचें.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ दोस्ताना माहौल रहेगा. खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे. सिंगल लोगों की किसी से दोस्ती धीरे-धीरे गहरी हो सकती है. पुराने क्रश से संपर्क बढ़े तो भावनाओं को संभालकर रखें.

स्वास्थ्य: मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगे, लेकिन नींद की कमी या थकान परेशान कर सकती है. पैरों या नसों से जुड़ी हल्की परेशानी संभव है. नियमित वॉक, पर्याप्त पानी और समय पर आराम फायदेमंद रहेगा.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (सोमवार):

चंद्र देव को दूध या दूध मिश्रित जल अर्पित करें.
“ॐ सोम सोमाय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.
सफेद वस्तुओं का दान करें.
रात में चंद्रमा को देखकर मन शांत करें.
नोट: यह उपाय मानसिक स्पष्टता, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन बढ़ाने में सहायक माना जाता है.

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 26 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय और आज का विशेष उपाय

ALSO READ:- Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें तिथि, स्नान दान का शुभ मुहूर्त और सुख-समृद्धि के लिए खास उपाय

The post कुम्भ राशिफल 26 जनवरी 2026: आज नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है, जानें कैसा रहेगा लव लाइफ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top