Nishant Kumar: सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार आज (रविवार) जेडीयू में शामिल हो गए. निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होते ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी देखने के लिए मिली. इस दौरान जेडीयू ऑफिस कार्यकर्ताओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा और कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे भी लगाए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिजेंद्र यादव, मंत्री सुनील कुमार समेत जेडीयू के प्रमुख नेता मौजूद रहे. लेकिन खुद सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए.
कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल में पहुंचे जेडीयू ऑफिस
निशांत कुमार ने जेडीयू ऑफिस पहुंचने पर सादगी का उदाहरण भी पेश किया. दरअसल, निशांत कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल में पहुंचे थे. इस दौरान ‘बिहार का सीएम कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो’ के नारे लगे. निशांत कुमार के जेडीयू ऑफिस पहुंचते ही फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया गया था. निशांत जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के साथ कार्यालय पहुंचे थे. इतना ही नहीं, निशांत कुमार के स्वागत में ढोल-नगाड़े बजाए गए. इसके अलावा हाथी, घोड़े और ऊंट भी आए थे. निशांत कुमार के स्वागत के लिए जेडीयू कार्यकताओं का हुजूम उमड़ पड़ा.
निशांत बोले- पापा पर विश्वास बनाए रखिए
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार ने कहा, पापा पर विश्वास रखिए. मैं लोगों के हृदय में बसने की कोशिश करूंगा. जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता अक्सर निशांत कुमार की सादगी की तारीफ करते हैं. नेताओं का कहना है कि निशांत बेहद शांत स्वभाव के हैं. सरल, सीधे और धैर्य के साथ काम करने वाले इंसान हैं. उनमें सारे गुण व्याप्त हैं. निशांत अपने पिता नीतीश कुमार की छवि हैं. ऐसे में आज उनके जेडीयू में शामिल होने से नई उम्मीद जगी है.
Also Read: 9, 10 और 11 मार्च को बिहार के इन जिलों में अलर्ट, तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी
The post कुर्ता-पजामा और हवाई चप्पल पहन निशांत कुमार ने ली JDU की सदस्यता, सादगी देख लगे जिंदाबाद के नारे appeared first on Naya Vichar.

