Kuwait : पश्चिम एशिया में शनिवार को इजरायल-अमेरिका के हमलों में खामेनेई की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया है. इसी बीच सोमवार को Islamic Republic News Agency (IRNA) ने दावा किया कि कुवैत में सोमवार सुबह एक अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान मार गिराया गया. आईआरएनए ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया. इसमें कथित तौर पर अमेरिकी F-15 के गिराए जाने का वीडियो नजर आ रहा है. हालांकि, इस दावे की पुष्टि अमेरिका की ओर से नहीं की गई है.
सोशल मीडिया पर भी क्लिप वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
An F-15 has been shot down over Kuwait. Reported to be friendly fire, but details unclear. F-15 operators in the region include the US, Israel, Saudi & Qatar. pic.twitter.com/uvw1O0Cf4I
— Shiv Aroor (@ShivAroor) March 2, 2026
इस बीच एसोसिएटेड प्रेस ने समाचार दी कि कुवैत के उस इलाके में धुआं देखा गया जहां अमेरिकी दूतावास स्थित है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इलाके में सोमवार को धुआं उठता देखा गया. इससे पहले इलाके में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को दूतावास से दूर रहने की सलाह दी गई थी. कुवैत में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले मिस्र के श्रमिक अयमान मोआद ने बताया कि उसकी नजर इलाके में उठते धुएं पर गई. हालांकि, अयमान को यह जानकारी नहीं थी कि क्या यह हमला दूतावास को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं.
US F-15 Fighter Jet Downed in Kuwait
According to local sources, a US F-15 fighter jet was shot down in the skies above Kuwait earlier on Monday morning. pic.twitter.com/UIyTkZllEX
— IRNA News Agency ☫ (@IrnaEnglish) March 2, 2026
यह भी पढ़ें : कौन हैं अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, जिन्हें बनाया गया है ईरान का कार्यवाहक सुप्रीम लीडर
अमेरिका ने जारी किया था अलर्ट
इससे पहले, अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने का अलर्ट जारी किया था. अलर्ट में बिना विस्तार से जानकारी दिए कहा गया था कि दूतावास न आएं.
यह भी पढ़ें : US मिलिट्री पावर: ईरान में 1000 ठिकाने तबाह, इन हथियारों से बरसाए बम-बारूद; पूरी लिस्ट
The post कुवैत में अमेरिकी F-15 मार गिराने का दावा ईरान ने किया, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

