Hot News

केजीबीवि के रसोइयाें के मानदेय में हुई वृद्धि, अब होगा नौ हजार रुपये

तीन हजार का इजाफा करने पर सहमति

लेखा सहायक आदि कर्मियों के मानदेय भी होगा इजाफा

संवाददता,पटना

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की रसोइया का मानदेय छह हजार से बढ़ा कर नौ हजार किया जायेगा. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीइपी) कार्यकारिणी की 90वीं बैठक में इसकी सहमति दी गयी है. सोमवार को इस बैठक में लेखा सहायक सहित विभिन्न कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी सहमति दे दी गयी. यह बैठक विकास आयुक्त डॉ एस सिद्धार्थ की अध्यक्षता में आयेाजित की गयी है. जानकारी के अनुसार लगभग ढाई साल बाद हुई इस बैठक में बीइपी की वित्तीय मामलों पर भी बातचीत की गयी. प्रारंभिक विद्यालयों के लिए बीइपी के माध्यम से संचालित योजनाओं से जुड़ी ऑडिट पर भी चर्चा हुई. विकास आयुक्त ने बैठक में हुए निर्णय लागू करने के लिए बीईपी के एसपीडी मयंक बरवड़े को जरूरी दिशा निर्देश दिये. विकास आयुक्त ने बीइपी के माध्यम प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी योजनाएं को समय पर पूरा करने के लिए कहा. विभिन्न योजनाओं से जुड़ी ऑडिट रिपोर्ट की भी समीक्षा की गयी. इसके अलावा इस बैठक में बीइपी से जुड़ी नियमावली पर भी चर्चा हुई. बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, शिक्षा सचिव अजय यादव, बीइपी के एसपीडी मयंक बरवड़े, प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला और वित्त विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post केजीबीवि के रसोइयाें के मानदेय में हुई वृद्धि, अब होगा नौ हजार रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top