Hot News

केडीएस कॉलेज में वेबीनार का हुआ आयोजन

गोगरी. केडीएस कॉलेज गोगरी के अर्थशास्त्र विभाग में प्रभावपूर्ण व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन की रणनीति विषय पर बेवीनार का आयोजन किया गया. वेबीनार का आयोजन एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) अनुचिंतन फाउंडेशन खगड़िया एवं अर्थशास्त्र विभाग केडीएस कॉलेज गोगरी के संयुक्त तत्वावधान में प्रभावपूर्ण व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन की रणनीति विषय पर किया गया. कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) दिवाकर प्रसाद के स्वागत भाषण से हुआ. अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. कुमारी प्रियंका ने मुख्य वक्ता सूर्यकांत शर्मा का परिचय कराया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एएमएफआई के वरिष्ठ सलाहकार सूर्यकांत शर्मा ने प्रभावपूर्ण व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन की रणनीति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने पीपीएफ, आरबीआई बाउंड, हिंदुस्तान प्रशासन की प्रतिभूति, 10 वर्ष से नीचे उम्र की बच्चियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, डिजिटल गोल्ड आदि में निवेश को सुरक्षित बताया. अंत में उन्होंने कहा कि गरीब घर में पैदा लेना अभिशाप नहीं है, बल्कि गरीबी में जीना अभिशाप है. इसीलिए निवेश अवश्य करना चाहिए. कार्यक्रम के संयोजक अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनिल ठाकुर ने कहा कि आज के इस आर्थिक युग में पैसा कमाना तो बड़ी बात है ही, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इस कमाये हुए पैसे को कैसे सुरक्षित निवेश किया जाय ताकि पैसे से पैसे कमाये जायें और पैसे डूबे भी नहीं. धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रोशन रवि ने किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के प्रोफेसर डॉ कृष्ण कुमार भार्गव, डॉ करुणेश केशव, वैभव निकेत शांडिल्य, ब्रज विनोद गौतम, डॉ पंकज कुमार, डॉ वर्षा किरण, डॉ किरण कुमारी, डॉ अश्वनी कुमार एवं शिक्षकेतर कर्मचारी इंद्रदेव मंडल, पंकज कुमार, बबलू कुमार, पवन कुमार यादवेंदु आदि सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post केडीएस कॉलेज में वेबीनार का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top