Hot News

केदला में सोधन रजवार की पुण्यतिथि मनी

केदला. इचाकडीह के केदला तीन नंबर में शुक्रवार को एनसीओइए नेता सोधन रजवार की पुण्य तिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर रजवार ने की. मुख्य अतिथि भाकपा माले राज्य कमेटी के सदस्य बसंत कुमार, सीआइटू के राज्य सचिव सह एनसीओइए के केंद्रीय सचिव बलभद्र दास, मांडू विधायक तिवारी महतो, मुखिया मदन महतो, आजसू नेता हेमलाल महतो ने सोधन रजवार के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. तिवारी महतो ने कहा कि सोधन रजवार अपने जीवन काल में मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्ष करने का काम किया था. मौके पर बासुदेव महतो, सीताराम रजवा, चंद्रभानु प्रताप सिंह, कन्हैया रविदास, मनोज रजवार, कुदूस अंसारी, सुरेश रजवार, लाली बेदिया, जगदेव रजवार, जावेद खान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post केदला में सोधन रजवार की पुण्यतिथि मनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top