Hot News

कैफे कॉफी डे की फिर से शुरू हुई दिवाला प्रक्रिया, सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा चूकी

Cafe Coffee Day Insolvency: कैफे कॉफी डे की मूल कंपनी सीडीईएल (CDEL) को बड़ा झटका लगा है. इसका कारण यह है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का अंतिम फैसला लंबित होने के बावजूद दिवाला प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है. निवेशकों और कॉर्पोरेट सेक्टर की नजरें अब NCLAT के आगामी आदेश पर टिकी हैं. कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया दोबारा शुरू होने का प्रमुख कारण राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय की गई 21 फरवरी 2025 की समयसीमा के अंदर इस मामले पर अपना आदेश पारित नहीं कर सका.

क्या है पूरा मामला?

  • कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) ब्रांड की मालिक CDEL के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) फिर से प्रभावी हो गई.
  • NCLAT की चेन्नई पीठ ने अपील पर सुनवाई पूरी कर ली थी, लेकिन आदेश सुरक्षित रख लिया था.
  • सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 21 फरवरी 2025 तक अपील का निपटारा किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
  • फैसला सुनाने में देर होने की वजह से NCLAT की ओर से पारित पूर्व आदेश निरस्त माना गया और 22 फरवरी 2025 से CIRP प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई.

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी

CDEL ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि NCLAT का अंतिम आदेश आना अभी बाकी है, लेकिन फिलहाल CIRP लागू रहेगा.

Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत

दिवाला प्रक्रिया पर NCLAT और सुप्रीम कोर्ट का रुख

  • 14 अगस्त 2024: IDBI ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड (IDBITSL) की याचिका पर NCLAT ने दिवाला प्रक्रिया पर रोक लगाई थी.
  • 31 जनवरी 2025: IDBITSL ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती दी और कोर्ट ने NCLAT को 21 फरवरी 2025 तक अपील का निपटारा करने का निर्देश दिया.
  • 22 फरवरी 2025: समयसीमा बीत जाने से CIRP प्रक्रिया फिर से बहाल हो गई.

Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे

The post कैफे कॉफी डे की फिर से शुरू हुई दिवाला प्रक्रिया, सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा चूकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top