Hot News

कैरव गांधी किडनैपिंग केस में पुलिस के हाथ अब भी खाली: जमशेदपुर का सोनू हिरासत में, CID भी लगी खोजबीन में

Jamshedpur Kidnapping Case, जमशेदपुर : बिष्टुपुर सीएच एरिया के उद्यमी कैरव गांधी के किडनैपिंग मामले में पुलिस ने सोनारी के सोनू को हिरासत में लिया है. इसके अलावा पुलिस हाजीपुर में छापामारी कर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लेकिन अबतक ठोस साक्ष्य नाहीं मिले हैं. सोनू का बिहार के अपराधियों से संपर्क रहा है. उस पर पूर्व में भी केस दर्ज हैं. एसआइटी ने कैरव की बरामदगी के लिए हाजीपुर के अलावा जहानाचाद, पटना समेत पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर छापामारी की है.

अब डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा करेंगे कैरव गांधी केस की मॉनिटरिंग

इधर इस मामले में सफलता न मिलता देख पुलिस मुख्यालय ने कोल्हान डीआइजी अनुरंजन किस्पोट्टा को कमान सौंपी है. अब वे इस केस की मॉनिटरिंग करेंगे. दूसरी तरफ सीआइडी और स्पेशल ब्रांच को भी खोजबीन करने के लिए लगा दिया है. अपहरण के छह दिन गुजर गये हैं. परिवार अभी भी सदमें में है.

Also Read: अंश-अंशिका की तलाश में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 और शिशु बरामद, 13 गिरफ्तार

कैरव की तलाश में 2 दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी

इधर, पुलिस की एक टीम अपहरणकर्ताओं के लोकल कनेक्शन और सूत्रधार का पता लगाने में जुटी है. कैरव गांधी के अपहरण के छह दिन गुजर गये हैं. लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कैरव गांधी के सकुशल बरामदगी और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर कोई स्पष्ट बात नहीं बतायी जा रही है. पुलिस की माने तो अनुसंधान जारी है. कैरव की तलाश में जमशेदपुर और सरायकेला के दो दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया है. पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है. इधर, ज्यो -ज्यों दिन गुजर रहे हैं, कैरव का परिवार व्याकुल हो रहा है. खास कर कैरव की मां का बुरा हाल है. पुलिस ने कैरव के घर के आस पास दिखे सात संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की. लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया.

Also Read: Saraikela: स्वर्णरेखा घाट पर लगा भव्य प्राचीन राम मेला, उमड़ी हजारों की भीड़, 40 फीट ऊंचा टुसू बना आकर्षण का केंद्र

image 143
कैरव गांधी किडनैपिंग केस में पुलिस के हाथ अब भी खाली: जमशेदपुर का सोनू हिरासत में, cid भी लगी खोजबीन में 4

The post कैरव गांधी किडनैपिंग केस में पुलिस के हाथ अब भी खाली: जमशेदपुर का सोनू हिरासत में, CID भी लगी खोजबीन में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top