Hot News

कॉलेज और डिग्री असली है? Fraud से बचना है तो करें वेरिफाई

Fake University: University Grants Commission (UGC) ने देशभर की फर्जी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की नई लिस्ट जारी कर दी है. UGC ने साफ कर दिया है कि इन संस्थानों से मिलने वाली डिग्री पूरी तरह अमान्य होगी. यह लिस्ट ऐसे समय में जारी हुआ है जब कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किए जा रहे हैं जैसे कि CUET UG और JEE. ऐसे में UG और PG कोर्स में दाखिला लेने जा रहे छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती है असली और फर्जी संस्थानों की पहचान कैसे करें. साथ ही उनके मन में ये सवाल है कि उन्होंने जो डिग्री ली है वो किसी फर्जी यूनिवर्सिटी से तो नहीं है. 

कैसे करें कॉलेज की पहचान? 

किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले UGC की ऑफिशियल वेबसाइट से संबंधित कॉलेज/यूनिवर्सिटी का स्टेटस चेक कर लें. विभिन्न कोर्स जैसे कि टेक्निकल, लॉ या मेडिकल के लिए आपको अलग-अलग वेबसाइट देखना होगा. 

कोर्स / क्षेत्र मान्यता देने वाली संस्था क्या करें?
डिग्री कोर्स (UG/PG) University Grants Commission (UGC) एडमिशन से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर संस्थान की मान्यता जांचें
इंजीनियरिंग / टेक्निकल कोर्स All India Council for Technical Education (AICTE) AICTE की वेबसाइट पर कॉलेज की अप्रूवल स्थिति देखें
मेडिकल कॉलेज National Medical Commission (NMC) NMC की साइट पर मान्यता और सीट डिटेल चेक करें
लॉ कॉलेज Bar Council of India (BCI) BCI से कॉलेज की मान्यता कन्फर्म करें
फार्मेसी कोर्स Pharmacy Council of India (PCI) PCI वेबसाइट पर अप्रूव्ड कॉलेज की लिस्ट देखें
बीएड कोर्स National Council for Teacher Education (NCTE) NCTE पोर्टल पर संस्थान की मान्यता जांचें

डिग्री कोर्स करना चाहते हैं, तो सबसे पहले UGC की वेबसाइट देखें. इंजीनियरिंग या टेक्निकल कोर्स करना चाहते हैं, तो All India Council for Technical Education (AICTE) की वेबसाइट चेक करें. मेडिकल कॉलेज के लिए National Medical Commission (NMC), लॉ कॉलेज के लिए Bar Council of India (BCI),  फार्मेसी के लिए Pharmacy Council of India (PCI), बीएड कोर्स के लिए National Council for Teacher Education (NCTE) की वेबसाइट देखें. 

संस्थान से करें सीधा सवाल-जवाब

हर मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी के पास अप्रूवल ऑर्डर या एफिलिएशन लेटर होता है. आप इसे संस्थान की वेबसाइट पर देख सकते हैं या सीधे कॉलेज से मांग सकते हैं.

यूनिवर्सिटी की ग्रेडिंग बताएगी उसकी असली सच्चाई

किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का NAAC ग्रेड या AISHE कोड जरूर चेक करें. इससे आपको उस संस्थान की पढ़ाई और स्तर का आईडिया मिलेगा.

वेबसाइट और कागजों में गलतियां

​अगर किसी संस्थान की वेबसाइट या उसके डॉक्यूमेंट्स में लैंग्वेज की बहुत गलतियां हों, जानकारी अधूरी लगे या कागज नकली जैसे दिखें, तो यह खतरे का संकेत है. असली संस्थान अपने डॉक्यूमेंट्स साफ, सही और पूरी जानकारी के साथ रखते हैं.

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद AMU में एडमिशन पाने का मौका, यहां देखें प्रोसेस 

The post कॉलेज और डिग्री असली है? Fraud से बचना है तो करें वेरिफाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top