Hot News

कॉलेज की ईमेल आइडी अलग, करेंगे उचित कार्रवाई : प्रधानाचार्य

नेहरू कॉलेज के नाम से ईमेल बनाकर विरोध पर उतारू छात्र बेवजह का हंगामा करने से बचने की छात्रों से की अपील पूर्णिया. मारपीट के मामले में नेहरू कॉलेज के नाम से ईमेल बनाकर वहां के छात्र विरोध पर उतारू हैं. आरोप है कि बीते 28 जून को आमिर खुसरु नामक छात्र से कॉलेज प्रशासन ने अमानवीय व्यवहार किया है. इसे लेकर विवि प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगायी है. इधर, नेहरू कॉलेज बहादुरगंज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मो जमीरूल आलम ने बताया कि उपरोक्त ईमेल आइडी नेहरू कॉलेज की नहीं है. उन्होंने बताया कि नेहरू कॉलेज को आइडी पूर्णिया विवि ने निर्धारित की है जो उपरोक्त आइडी से भिन्न है. प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मो जमीरूल आलम ने बताया कि चूंकि नेहरू कॉलेज के नाम से एक और ईमेल आइडी का मामला संज्ञान में आ गया है, इसलिए इस बारे में उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्यवाही करेंगे. प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मो जमीरूल आलम ने बताया कि कॉलेज में शिक्षक व कर्मियों के अधिकांश पद खाली हैं. ऐसे में न्यूनतम संसाधन में छात्र सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाती है. 28 जून को कॉलेज में यूजी की परीक्षा संचालित हो रही थी. उसी के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र पर साइन भी किया जा रहा था. दोपहर बाद कर्मी लंच करने लगे. इसी दौरान काम में देर होने की बात कहकर आमिर खुसरु नामक छात्र ने हंगामा करना शुरू दिया. उसे अनुशासन में रहने कहा गया पर वह नहीं माना और उल्टा वीडियो बनाना शुरू कर दिया. उसे ऐसा करने से रोका गया. इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है. प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ मो जमीरूल आलम ने बताया कि मंगलवार को छात्रों की ओर से कुछ प्रबुद्धजनों का शिष्टमंडल आया था. वस्तुस्थिति जानने के बाद यह शिष्टमंडल भी कॉलेज प्रशासन के पक्ष से संतुष्ट होकर लौट गया. छात्रों से अपील है कि बेवजह का हंगामा करने की बजाय वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और कॉलेज आकर शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कॉलेज की ईमेल आइडी अलग, करेंगे उचित कार्रवाई : प्रधानाचार्य appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top