Hot News

कॉलेज स्टूडेंट पर CEO मेहरबान, लड़की से 5 मिनट की बातें और दे दी जॉब

Job in 5 minutes: क्रोएशिया की एक सॉफ्टवेयर कंपनी के CEO, Sandi Slonjak ने एक कॉलेज स्टूडेंट को महज 5 मिनट की बातचीत के बाद नौकरी (Job in Just 5 Minutes) पर रख लिया. हैरान करने वाली बात ये है कि यह स्टूडेंट बिना किसी नौकरी के विज्ञापन के सीधे कंपनी को आवेदन देने आई थी. सीईओ सांडी स्लोंजैक ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर ये जानकारी साझा की है.

कॉलेज स्टूडेंट ने बातचीत में कहा कि मुझे कुछ नहीं आता जो कि आजकल के उम्मीदवारों के लिए नॉर्मल नहीं था. उसकी ईमानदारी और सीखने की इच्छा ने CEO का दिल जीत लिया. इसके बाद सीईओ ने तुरंत ही उसे जॉब ऑफर कर दी.

Job in 5 minutes: CEO ने पोस्ट में बताई वजह

अपने पोस्ट में सॉफ्टवेयर कंपनी के CEO, Sandi Slonjak 9 प्वाइंट्स शेयर करते हुए कहते हैं कि-

  1. उसने हिम्मत दिखाकर ओपन लेटर के जरिए आवेदन भेजा, जबकि कंपनी में कोई नौकरी खुली ही नहीं थी.
  2. उसने सीधे कहा कि मुझे कुछ नहीं आता.
  3. उसने बताया कि वह सीखने के लिए किसी भी मेहनत करने को तैयार है.
  4. वह सुझाव और मेंटरिंग के लिए खुली है.
  5. वह बेहद कम्युनिकेटिव और स्पष्ट है, अपने पॉइंट्स सीधे और संक्षेप में रखती है.
  6. उसने खाली समय में अपने प्रोजेक्ट्स पर काम किया, ताकि कुछ दिखाने के लिए हो.
  7. वह स्मार्ट, विनम्र और मेहनती है.
  8. उसे सैलरी की परवाह नहीं है और वह पहले 3 महीने न्यूनतम वेतन पर भी काम करने को तैयार है.
  9. वह कल से ही काम शुरू करने के लिए तैयार है.

पोस्ट हुआ वायरल

कंपनी सीईओ के इस कदम की काफी सराहना की जा रही है. वहीं, उनका X पोस्ट 1.7 मिलियन से भी ज्यादा देखा जा चुका है. बता दें कि CEO Sandi Slonjak की कंपनी सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का काम करती है. उनकी कंपनी का नाम Code Of Us है. वो पिछले 6 साल से सीईओ के पद पर काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस के बाद पाएं प्रशासनी नौकरी, लाखों में होगी सैलरी

The post कॉलेज स्टूडेंट पर CEO मेहरबान, लड़की से 5 मिनट की बातें और दे दी जॉब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top