Hot News

कोयला लदा ट्रक व जेसीबी जब्त, प्राथमिकी

प्रतिनिधि, डकरा.

मैक्लुस्कीगंज-खलारी थाना क्षेत्र के बाॅर्डर पर धमधमियां-करकट्टा के नजदीक पुलिस ने शुक्रवार को एक कोयला लदा ट्रक सीजी-04-क्यूई-2919 और जेसीबी मशीन को जब्त किया. गौरतलब हो कि अवैध उत्खनन करा कर निकाले गये कोयले को एक जगह जमा कर उसे जेसीबी से ट्रक में लोड कर बाहर भेजा जाता है. यह काम पिछले कई महीनों से लगातार चल रहा है. जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली व्यक्ति के संरक्षण में पुलिस और तस्करों के सांठगांठ से कोयला का काम चल रहा है. उक्त प्रभावशाली ने अपने जिस जनप्रतिनिधि को इस काम में लगाया है, वह तीन ट्रक कोयला निकालकर एक ट्रक की जानकारी सिस्टम में शामिल लोगों को दे रहा था. जिससे मैक्लुस्कीगंज थाना में पदस्थापित एक पदाधिकारी बार-बार नेताजी को बता रहे थे. लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे. यही कारण है कि इस काम को देख रहे पुलिस पदाधिकारी ने काम करते हुए ट्रक और जेसीबी को जब्त कर लिया है. बीच-बचाव के उद्देश्य से जब्त वाहन को थाना ले जाने के बजाय बघमरी पुलिस पिकेट में ले जाकर छुपा दिया गया है. इस संबंध में मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय रजक से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं बाहर हूं. मुझे जानकारी नहीं है. थाना के पदाधिकारी दीपक कुमार साव ने वाहन पकड़ा है. उन्हें तीन घंटे में पांच बार जब फोन करके पूछा गया तो उन्होंने दो बार फोन उठाकर कहा कि थोड़ी देर में आपको बताते हैं. लेकिन उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. अवैध धंधे में शामिल लोगों का जमावड़ा थाना के बाहर लगा हुआ है.

सीसीएल ने एक दिन अभियान चलाकर छोड़ा :

एनके प्रबंधन ने पिछले सप्ताह अवैध उत्खनन वाले जगहों पर अभियान चलाकर पांच ट्रक कोयला जब्त किया था. महाप्रबंधक ने जानकारी दी थी कि अभियान नियमित रूप से चलेगा. लेकिन फिर कभी सीसीएल ने कार्रवाई नहीं की. जिसका लाभ अवैध धंधे में शामिल लोग उठाकर खुलेआम काम कर रहे हैं.

देर शाम मामला दर्ज :

मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने देर शाम को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि हेसालौंग में शिवपूजन साहू उर्फ डब्बू के ईंट भट्ठा के नजदीक से ट्रक और जेसीबी मशीन अवैध कोयला भंडारण और परिवहन के आरोप में कांड संख्या 9/25 के तहत डब्बू और सिमरिया चतरा के सोनू उर्फ अबरार खान के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात बतायी गयी है.

कोयला तस्करी के आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज

18 डकरा 01, पकड़ा गया ट्रक.

18 डकरा 02, पकड़ा गया जेसीबी़B

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कोयला लदा ट्रक व जेसीबी जब्त, प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top