Hot News

कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा, AI समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नेपाल मॉडल से प्रेरित

AI Summit Protest : AI समिट के दौरान प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस के चार नेताओं को 21 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. गिरफ्तार नेताओं की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है. रिमांड मांगते हुए दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा कि आरोपियों ने नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर प्रदर्शन किया. पुलिस के अनुसार, यह देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने की साजिश का हिस्सा था.

कोर्ट ने जांच अधिकारी से पूछा कि पांच दिन की पुलिस कस्टडी क्यों जरूरी है? इस पर जांच अधिकारी ने कहा कि मामले में गहरी साजिश की आशंका है. कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे और निष्पक्ष जांच के लिए कस्टडी जरूरी है.

यह भी पढ़ें : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर किया राहुल गांधी का विरोध, देखें वीडियो

यह एक बड़ा षड्यंत्र : दिल्ली पुलिस

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि यह एक बड़ा षड्यंत्र है. आरोपियों को आपस में और डिजिटल सबूतों के साथ सामना कराना जरूरी है. यह जांच बेहद महत्वपूर्ण है. प्रदर्शनकारियों के फंडिंग की पूरी जांच जरूरी है. इसमें यह पता लगाना शामिल है कि उनके पहने टी-शर्ट छपवाने का खर्च किसने उठाया. इन टी-शर्ट पर मैसेज जैसे “PM is compromised”, “India-US Trade Deal” और “Epstein Files” लिखे थे.

AI समिट स्थल पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

शुक्रवार को कांग्रेस के युवा संगठन के लगभग 10 कार्यकर्ताओं ने AI समिट स्थल में इंट्री कर शर्टलेस प्रदर्शन किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और हिंदुस्तान-यूएस व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लगाए.

The post कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा, AI समिट में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन नेपाल मॉडल से प्रेरित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top