Hot News

कोलकाता में बोले धर्मेंद्र प्रधान- मिड-डे मील का पैसा खा गयी ममता सरकार, TMC बोली- केंद्र ने 2 लाख करोड़ रोके

Dharmendra Pradhan Kolkata Visit: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी प्रशासन पर तीखा हमला बोला. कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद प्रधान ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मध्याह्न भोजन (Mid-day Meal) और किताबों के लिए आये केंद्र के फंड का इस्तेमाल अपनी पार्टी की गतिविधियों में किया. उन्होंने दावा किया कि बंगाल की गौरवशाली शिक्षा व्यवस्था अब पूरी तरह ‘नष्ट’ हो चुकी है.

45 साल के कुशासन ने बर्बाद की विरासत : धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने रासबिहारी सीट से भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता के साथ मंदिर में आशीर्वाद लिया. इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद और रवींद्रनाथ टैगोर जैसी महान विभूतियों द्वारा गढ़ी गयी बंगाल की शैक्षणिक विरासत पिछले 45 वर्षों में (30 साल वाम मोर्चा और 15 साल ममता बनर्जी का शासन) बर्बाद हो गयी.

शिक्षक भर्ती और भ्रष्टाचार पर टीएमसी प्रशासन को घेरा

केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में शिक्षक भर्ती या तो ठप पड़ गयी है या फिर गहरे भ्रष्टाचार में डूबी है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता ममता बनर्जी के ‘कुशासन’ का अंत कर देगी और भाजपा उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घुसपैठियों के वोट पर बड़ा सवाल

वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण और घुसपैठ के मुद्दे पर धर्मेंद्र प्रधान ने एक बड़ा सवाल दागा. उन्होंने कहा- बंगाल में आखिर किसके वोट की गिनती होनी चाहिए. घुसपैठियों की या असली बांग्लाभाषी लोगों की? उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का मुख्य फोकस युवाओं के लिए रोजगार और स्त्रीओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर ‘भयमुक्त बंगाल’ बनाना है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

TMC का पलटवार- केंद्र ने रोक रखे हैं 2 लाख करोड़

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. टीएमसी ने केंद्र प्रशासन पर ही आरोप लगाया कि उसने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए बंगाल के लगभग 2 लाख करोड़ रुपए रोक रखे हैं. पार्टी ने इसे बंगाल की जनता के खिलाफ साजिश करार दिया.

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर चुनाव 2026: ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, क्या बचेगा दीदी का सबसे मजबूत किला?

2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग

बंगाल की 294 सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान होगा. चुनावी नतीजे 4 मई को घोषित किये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें

दरक रहा ममता बनर्जी का अल्पसंख्यक दुर्ग? ओवैसी, हुमायूं और नौशाद ने बढ़ायी तृणमूल की टेंशन

बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान

ममता बनर्जी ने टीएमसी के 74 विधायकों की कर दी छुट्टी, शुभेंदु अधिकारी से भवानीपुर में होगा नंदीग्राम का हिसाब

वोटर लिस्ट शुद्धिकरण में 91 लाख मतदाता साफ, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर महामुकाबला

The post कोलकाता में बोले धर्मेंद्र प्रधान- मिड-डे मील का पैसा खा गयी ममता प्रशासन, TMC बोली- केंद्र ने 2 लाख करोड़ रोके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top