Hot News

कोल्हान के तीनों जिलों में आजसू पार्टी की जिला संयोजक मंडली गठित

पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन का विस्तार अभियान तेज

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन विस्तार के लिए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में संयोजक मंडली गठित की गयी है. केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. श्री सहिस ने बताया कि पार्टी की पहले से गठित जिला समिति पूर्ववत अपना कार्य करती रहेगी, जबकि नवनियुक्त जिला संयोजक मंडली जिले में संगठन के पुनर्गठन के अभियान का नेतृत्व करेगी. ग्राम एवं प्रखंड समितियों के गठन और विस्तार के कार्यक्रमों के आयोजन को गति देने का काम करेगी. पार्टी ने राज्य के सभी ग्रामों में इकाई गठित करने की कवायद शुरू की है. युवाओं एवं स्त्रीओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है. जमशेदपुर नगर प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह तथा आदित्यपुर नगर प्रभारी रविशंकर मौर्य को नियुक्त किया गया है.

तीनों जिलों की संयोजक मंडली

पूर्वी सिंहभूम :

सांगेन हांसदा (संयोजक), सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, नंदू पटेल, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार एवं प्रकाश विश्वकर्मा

पश्चिमी सिंहभूम :

दामू बानरा (संयोजक), नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश चंद्र बोइपाई, प्रताप सिंह देव एवं बिरसा मुंडा.

खरसावां -सरायकेला :

सत्यनारायण महतो (संयोजक), अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुषेण महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी एवं डॉ सुधीर सिंह.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post कोल्हान के तीनों जिलों में आजसू पार्टी की जिला संयोजक मंडली गठित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top