Hot News

कौन हैं कूपर कोनोली, जिसने अकेले पंजाब को दिला दी जीत, डेब्यू मैच में बना डाला रिकॉर्ड

Cooper Connolly: कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में कोनोली ने 44 गेंदों का सामना कर 72 रनों की विस्फोटक पारी स्पोर्ट्सी. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जमाए. कोनोली को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच भी दिया गया.

कौन हैं कूपर कोनोली?

कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं और बैटिेंग ऑलराउंडर हैं. बाएं हाथ से बैटिंग और बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स बॉल डालते हैं. 2022 में अंडर 19 ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कप्तान कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के अब तक एक टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्पोर्ट्स चुके हैं. जिसमें उन्होंने टेस्ट में 4 रन, वनडे में 94 रन और 6 विकेट लिए हैं. टी20 में 28 रन और 3 विकेट ले चुके हैं. जबकि आईपीएल में अपने पहले ही मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी स्पोर्ट्सी.

पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा

कूपर कोनोली को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 निलामी में 3 करोड़ रुपये में खरीदा. पंजाब के चीफ कोच रिकी पोंटिंग कूपर कोनोली को बहुत पसंद करते हैं. पोंटिंग के कहने पर ही पंजाब ने उन्हें अपनी टीम में शामिल भी किया है.

आईपीएल डेब्यू में कूपर कोनोली ने बना डाला रिकॉर्ड

कूपर कोनोली ने डेब्यू आईपीएल मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 72 रन की पारी स्पोर्ट्सकर रिकॉर्ड बना डाला. डेब्यू आईपीएल मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी में कोनोली टॉप 5 में शामिल हो गए हैं.

आईपीएल डेब्यू पारी में टॉप स्कोर

158* – ब्रैंडन मैकुलम (केकेआर) बनाम आरसीबी, 2008
116* – माइकल हसी (सीएसके) बनाम पंजाब किंग्स, 2008;
84* – शॉन मार्श (पंजाब किंग्स) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2008;
73 – काइल मेयर्स (एलएसजी) बनाम डीसी, 2023;
72* – कूपर कॉनॉली (पीबीकेएस) बनाम जीटी, 2026*

पंजाब और गुजरात मैच पर एक नजर

न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और बॉलिंग करने का फैसला किया. शुभमन गिल 39, जोस बटलर 38, ग्लेन फिलिप्स 25, साई सुदर्शन 13 और वाशिंगटन सुंदर की 18 रन की पारी के दम पर गुजरात ने 6 विकेट खोकर 162 रन बनाया. जवाब में पंजाब की टीम ने कोनोली के 72 रनों की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 19.1 ओवर में 165 रन बनाकर मैच जीत लिया. पंजाब की ओर से कोनोली के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 37 श्रेयस अय्यर 18 और जेवियर बार्टलेट ने 11 रन की पारी स्पोर्ट्सी. पंजाब की ओर से विजयकुमार वैशाक 3 और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट चटकाए. जबकि गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्ण ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने लड़खड़ाते हुए दर्ज की जीत, कॉनोली कूपर ने स्पोर्ट्सी 72 रनों की पारी

मैदान पर दर्द से तड़पे श्रेयस अय्यर, अपने ही खिलाड़ी के तेज शॉट से आई गंभीर चोट

The post कौन हैं कूपर कोनोली, जिसने अकेले पंजाब को दिला दी जीत, डेब्यू मैच में बना डाला रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top