Rajpal Yadav 2nd Wife: इन दिनों बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव फिर से चर्चा में हैं. हाल ही में चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया. इसके बाद वे अभी जेल में बंद हैं. मामले के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके करियर और फिल्मों की बात तो कर ही रहे हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसी बीच उनकी फैमिली, खासकर उनकी दूसरी पत्नी राधा को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं.
पहली पत्नी की हो गयी है मौत
राजपाल यादव ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम करुणा था. पहली शादी से उन्हें एक बेटी ज्योति हुई, लेकिन बेटी के जन्म के समय करुणा का निधन हो गया. इस घटना ने राजपाल को अंदर से तोड़ दिया था. बाद में उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और राधा से दूसरी शादी की. दूसरी शादी से उनकी दो बेटियां हैं, हर्षिता और रेहांशी.
राधा के बर्थडे पर राजपाल का प्यार भरा पोस्ट
कनाडा की रहने वाली हैं राधा
दूसरी पत्नी राधा कनाडा की रहने वाली हैं. साल 2003 में शादी के बाद वह हिंदुस्तान आ गईं और यहीं बस गईं. वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और एक साधारण हाउसवाइफ की तरह ही अपने परिवार और बच्चों की देखभाल करती हैं. भले ही वह पब्लिक लाइफ से दूर रहती हों, लेकिन उनकी सादगी लोगों को काफी पसंद आती है. हालांकि, कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. इसकी वजह उनकी और राजपाल यादव की हाइट का फर्क बताया जाता है. राजपाल यादव की हाइट करीब 5 फीट 2 इंच है, जबकि राधा उनसे थोड़ी लंबी हैं. इसी बात को लेकर लोग अक्सर उन्हें ट्रोल करते हैं.
दोनों के बीच उम्र का भी गैप है. राजपाल यादव अपनी पत्नी से करीब 9 साल बड़े हैं. हालांकि, इस फर्क का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और दोनों हंसी खुशी के साथ जीवन जी रहे हैं.
क्यों जेल में हैं राजपाल यादव?
हाल में उन्हें चेक बाउंस मामले में सजा मिली है. केस के बारे में बात करें तो राजपाल यादव ने अपनी फिल्म “अता पता लापता” बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जो समय के साथ बढ़कर करीब 9 करोड़ तक पहुंच गया. इसी मामले से जुड़ी दिक्कतों की वजह से वह कानूनी परेशानियों में फंसे. इस मुश्किल समय में कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में सामने आए हैं और मदद की बात भी कही है.
यह भी पढे़ं: राजपाल यादव की मदद करेंगे सोनू सूद, चेक बाउंस मामले में हुई है जेल
The post कौन हैं राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा? खूबसूरती में हीरोइन भी पीछे appeared first on Naya Vichar.

