Hot News

कौन हैं सूर्या मिधा? 22 की उम्र में मार्क जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे युवा बिलेनियर

Surya Midha: टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है. हिंदुस्तानीय मूल के युवाओं ने एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमाई है. इस बार चर्चा में हैं 22 साल के सूर्या मिधा (Surya Midha), जिन्होंने वह कारनामा कर दिखाया है जिसे कभी फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने मुमकिन किया था. सूर्या ने महज 22 वर्ष की आयु में 2.2 बिलियन डॉलर (लगभग 18,000 करोड़ रुपये) की व्यक्तिगत संपत्ति बनाकर दुनिया के सबसे कम उम्र के ‘सेल्फ-मेड’ अरबपति का खिताब अपने नाम कर लिया है.

18 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

अब तक सबसे कम उम्र में खुद के दम पर अरबपति बनने का रिकॉर्ड मार्क जुकरबर्ग के नाम था. जुकरबर्ग ने 2008 में 23 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था. लेकिन सूर्या मिधा ने 22 साल की उम्र में ही इस जादुई आंकड़े को पार कर जुकरबर्ग के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है.

AI स्टार्टअप Mercor ने बदली किस्मत

सूर्या की इस अविश्वसनीय सफलता की नींव उनके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप ‘Mercor’ ने रखी है. सूर्या ने साल 2023 में अपने दो दूरदर्शी दोस्तों—ब्रेंडन फूडी और आदर्श हिरेमथ—के साथ मिलकर इस कंपनी की शुरुआत की थी.

क्या करती है कंपनी?

Mercor एक क्रांतिकारी AI-बेस्ड प्लेटफॉर्म है जो नौकरी की भर्ती प्रक्रिया (Recruitment) को पूरी तरह बदल रहा है. यह प्लेटफॉर्म एक एआई अवतार (AI Avatar) के जरिए उम्मीदवारों का इंटरव्यू लेता है. इससे बड़ी कंपनियों को कम समय में सही टैलेंट खोजने में मदद मिलती है.

अक्टूबर 2025 में इस स्टार्टअप को 350 मिलियन डॉलर की ‘सीरीज C’ फंडिंग मिली, जिससे कंपनी की कुल वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर के पार पहुंच गई. इसी वैल्यूएशन जंप ने सूर्या को अरबपतियों की सूची में टॉप पर पहुंचा दिया. वर्तमान में सूर्या बोर्ड चेयरमैन हैं, जबकि ब्रेंडन फूडी सीईओ और आदर्श हिरेमथ सीटीओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

दिल्ली से अमेरिका तक कामयाबी का सफर

सूर्या मिधा की जड़ें हिंदुस्तान की राजधानी दिल्ली से जुड़ी हैं. उनका परिवार दिल्ली से अमेरिका जाकर कैलिफोर्निया में बस गया था. सूर्या का जन्म माउंटेन व्यू में हुआ और उन्होंने अपनी शिक्षा जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से पूरी की. उनके साथी भी हार्वर्ड और जॉर्जटाउन जैसे दुनिया के बेहतरीन संस्थानों के छात्र रह चुके हैं.

फोर्ब्स की मुहर और ग्लोबल पहचान

दुनिया की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने भी सूर्या को दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति के रूप में मान्यता दी है. यह उपलब्धि न केवल सूर्या के विजन को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि कैसे सही समय पर एआई जैसी तकनीक का इस्तेमाल करके युवा वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव ला सकते हैं.

Also Read: बाजार की सुस्ती के बीच इस शराब कंपनी के शेयर में आई तेजी, नए मैनेजमेंट के एलान से निवेशक गदगद

The post कौन हैं सूर्या मिधा? 22 की उम्र में मार्क जुकरबर्ग का रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे युवा बिलेनियर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top