Hot News

कौन है बादशाह की पहली पत्नी? क्यों टूटा दोनों का रिश्ता, जानकर रह जाएंगे हैरान

Badshah: सिंगर और रैपर बादशाह हमेशा अपने गानों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं. इस बीच उन्होंने दूसरी शादी कर ली है,और अब उनका नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है. बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस से शादी रचाई है. सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, और फैंस दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन इस बीच फैंस के मन में उनकी पहली पत्नी को लेकर कई सवाल सवाल चल रहे है. आइए आपको बताते हैं पूरी बात.

बादशाह ने किससे की शादी ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर-रैपर बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी के साथ चुपचाप शादी कर ली है. यह बादशाह की दूसरी शादी बताई जा रही है. ईशा की मां पूनम रिखी ने इस शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें दोनों परिवार के बीच शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह समाचार तेजी से फैल गई और फैंस लगातार इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं हालांकि,अभी तक ना बादशाह और ना ही ईशा रिखी ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है, जिस वजह से इस शादी को लेकर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है.

पहली पत्नी और बेटी कौन ?

बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह है, जो कि एक लव मैरिज थी. दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में बादशाह और जैस्मीन ने शादी कर ली थी. उनकी शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी. बादशाह और जैस्मीन मसीह का रिश्ता कई सालों तक अच्छा चला. साल 2017 में दोनों ने अपनी बेटी का स्वागत किया,जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है, लेकिन साल 2020 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. अब जैस्मीन अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं. वहीं बादशाह अपनी बेटी के साथ एक दोस्त जैसा प्यारा रिश्ता बनाए हुए हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद भी बताया है.

पहली पत्नी संग क्यों टूटा रिश्ता ?

बादशाह ने खुलासा किया कि उनके और जैस्मीन के रिश्ते में कल्चरल डिफरेंसेज और तालमेल की कमी थी. इसके बावजूद, बादशाह अपनी बेटी के साथ दोस्ताना रिश्ता बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: कौन हैं ईशा रिखी? जिनके साथ बादशाह की शादी की समाचारें हो रहीं वायरल

The post कौन है बादशाह की पहली पत्नी? क्यों टूटा दोनों का रिश्ता, जानकर रह जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top