Hot News

क्या अमेरिका ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने के लिए कर रहा है JASSM-ER मिसाइल की तैनाती?

JASSM-ER Missile : 28 फरवरी से हुआ ईरान, अमेरिका और इजरायल युद्ध अब बहुत ही खतरनाक दौर में पहुंच गया है, जहां अमेरिका आर या पार की लड़ाई के मूड में है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अप्रैल की शुरुआत में यह कहा है कि वह ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने की तैयारी कर चुका है और जल्दी ही उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जाएगी. ट्रंप के इस बयान को इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अमेरिका ने अपनी अत्याधुनिक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल (JASSM-ER missile) को तैनात करना शुरू कर दिया है. यह जानकारी ब्लूमबर्ग अखबार के जरिए सामने आई है. आइए समझते हैं अमेरिका ने अपनी रणनीति में अचानक बदलाव क्यों किया और क्या है JASSM-ER मिसाइल की खूबियां-

क्या है JASSM-ER मिसाइल की खासियत?

JASSM-ER-missile
Jassm-er मिसाइल की खूबियां

JASSM-ER (Joint Air-to-Surface Standoff Missile-Extended Range) मिसाइल एक स्टील्थ क्रूज मिसाइल है. इस मिसाइल की डिजाइन लंबी दूरी से सटीक हमला करने के लिए की गई है. यह मिसाइल दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से बचते हुए अपने लक्ष्य को निशाना बनाता है.इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी इसकी स्टैंडऑफ क्षमता है, जिसके दम पर यह मिसाइल दुश्मन की सीमा में घुसे बिना ही लॉन्च किया जा सकता है. यह एक स्टील्थ मिसाइल है जिसका अर्थ यह है कि इसे दुश्मन के रडार पकड़ नहीं पाते हैं, यह आसानी से दिखने वाली मिसाइल नहीं है. इसका रेंज 965 किलोमीटर तक है. यह मिसाइल अपने टारगेट को नष्ट करने में बहुत ही सटीक है. इस मिसाइल की सबसे बड़ी खूबी यह भी है कि अगर इसे फायर कर दिया और टारगेट अपने स्थान से हिल जाए, तब भी यह उसे निशाना बनाती है,मिसाइल अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए खुद को गाइड कर सकती है.

  • मिसाइल की रेंज: करीब 965 किलोमीटर की रेंज
  • लॉन्च प्लेटफॉर्म: B-52, B-1B बॉम्बर और फाइटर जेट
  • खासियत: लो-ऑब्जर्वेबल (स्टील्थ), उच्च सटीकता, गाइडेड टारगेटिंग
  • कीमत: करीब 1.5 मिलियन डॉलर प्रति मिसाइल

अमेरिका ने क्यों बदली ईरान युद्ध की रणनीति

ईरान युद्ध जब शुरू हुआ था, उस वक्त अमेरिका ने युद्ध को सीमित रखने का फैसला किया था. वे सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे थे, लेकिन ईरान की आक्रामक रणनीति की वजह से अमेरिका के दो लड़ाकू विमान F-15E और A-10 को मार गिराया गया. ईरान के इस हमले से अमेरिकी राष्ट्रपति बौखला गए और उन्होंने ईरान को स्टोन एज में पहुंचाने की धमकी दे दी. इस धमकी का मूल यह है कि अमेरिका, ईरान पर बड़े हमले की तैयारी में है. JASSM-ER मिसाइलों की तैनाती इसलिए की जा रही है कि अमेरिका को भारी नुकसान से बचाया जा सके.

ये भी पढ़ें : राघव चड्ढा विवाद की क्या है असली कहानी, क्यों अरविंद केजरीवाल से बन गई हैं दूरियां?

 क्या माही भाई के बिना टीम CSK है जीरो, फैंस क्यों जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब?

महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ अमेरिका में No Kings प्रोटेस्ट क्यों?

राजस्थान से हारने के बाद गुजरात टाइटंस के बैटिंग कोच मैथ्यू हेडन ने कहा- बड़े मैच में सही फैसलों की सख्त जरूरत होती है

The post क्या अमेरिका ईरान को पाषाण युग में पहुंचाने के लिए कर रहा है JASSM-ER मिसाइल की तैनाती? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top