Instagram Data Breach: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ी साइबर सेफ्टी की चेतावनी सामने आई है. हाल ही में हुए एक डेटा लीक में लाखों अकाउंट की जानकारी बाहर आ गई है, जिससे लोगों का निजी डेटा खतरे में पड़ गया है. हालात और भी गंभीर इसलिए हो गए हैं क्योंकि हैकर्स इस मौके का फायदा उठाकर पासवर्ड रीसेट वाले हमले कर रहे हैं, ताकि अकाउंट पर कब्जा किया जा सके. शनिवार शाम (हिंदुस्तानीय समय) को साइबर सिक्योरिटी कंपनी Malwarebytes ने दावा किया कि Meta की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram से बड़ी मात्रा में डेटा चोरी हुआ है. कंपनी के मुताबिक करीब 1 करोड़ 75 लाख यूजर्स की निजी जानकारी हैक होकर बाहर निकल गई है.
कंपनी ने क्या जवाब दिया?
Malwarebytes की रिपोर्ट आने के बाद भी Meta ने किसी भी तरह के डेटा लीक की पुष्टि नहीं की है. कंपनी ने कहा कि एक तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसकी वजह से किसी बाहरी व्यक्ति को कुछ Instagram यूजर्स के लिए पासवर्ड रीसेट वाली ईमेल भेजने का मौका मिल गया था. उन्होंने साफ किया कि उनके सिस्टम में कोई सेंधमारी नहीं हुई है और यूजर्स के Instagram अकाउंट पूरी तरह सेफ हैं.
यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर साइबर ठगी और हैकिंग का खतरा लगातार बढ़ रहा है और आज के डिजिटल दौर में अपने अकाउंट को सेफ रखना कितना जरूरी हो गया है. आज आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं.
Cybercriminals stole the sensitive information of 17.5 million Instagram accounts, including usernames, physical addresses, phone numbers, email addresses, and more. pic.twitter.com/LXvjjQ5VXL
— Malwarebytes (@Malwarebytes) January 9, 2026
Instagram अकाउंट को सेफ कैसे रखें?
Two-Factor Authentication (2FA) चालू करें
Instagram की Settings में जाकर Security सेक्शन से 2FA ऑन करें, ताकि पासवर्ड के साथ मोबाइल पर या ऐप में आने वाला कोड भी डालना पड़े. इससे कोई दूसरा आपकी ID आसानी से लॉगिन नहीं कर पाएगा.
मजबूत और अलग पासवर्ड रखें
कम से कम 12 अक्षरों का पासवर्ड बनाएं, जिसमें बड़े-छोटे अक्षर, नंबर और चिन्ह हों. अपना नाम, जन्मतिथि या एक ही पासवर्ड हर जगह इस्तेमाल न करें. अगर कुछ गड़बड़ लगे तो तुरंत पासवर्ड बदल दें.
फर्जी लिंक और मैसेज से बचें
किसी अनजान DM, ईमेल या कमेंट में आए लिंक पर क्लिक न करें, चाहे उसमें अकाउंट बंद होने की बात ही क्यों न लिखी हो. हमेशा Instagram ऐप के अंदर जाकर ही नोटिफिकेशन या अलर्ट चेक करें.
लॉग-इन एक्टिविटी देखते रहें
Settings में Security के अंदर Login Activity में जाकर देखें कि आपकी ID कहां-कहां से खुली है. अगर कोई अनजान डिवाइस या जगह दिखे तो उसे तुरंत लॉग-आउट कर दें और अपनी ईमेल व मोबाइल नंबर अपडेट कर लें.
प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत करें
अकाउंट को प्राइवेट कर दें, कौन आपको मैसेज या टैग कर सकता है इसे कंट्रोल करें, ऑनलाइन स्टेटस छुपाएं और Accounts Center में जाकर Security Checkup चला लें, ताकि किसी भी कमजोरी को जल्दी ठीक किया जा सके.
यह भी पढ़ें: कहीं आपने भी तो नहीं बता दीं ChatGPT को अपनी पर्सनल बातें? देर होने से पहले जानें कैसे करें पूरी हिस्ट्री डिलीट
The post क्या आपको भी आया Instagram पासवर्ड बदलने का ईमेल? जानें 1.75 करोड़ यूजर्स के डेटा लीक की सच्चाई और सेफ रहने का तरीका appeared first on Naya Vichar.