Hot News

क्या आपको भी मिला एडवांस टैक्स का गलत ईमेल? करें इग्नोर

Income Tax Advance Incorrect Tax Email: अगर आपके पास हाल ही में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से ‘Significant Transactions’ (बड़े लेनदेन) को लेकर कोई ईमेल आया है, तो रुक जाइये, मुमकिन है कि वह ईमेल गलत हो. आयकर विभाग ने खुद माना है कि तकनीकी खराबी के कारण कई टैक्सपेयर्स को गलत डेटा वाले ईमेल चले गए हैं. विभाग ने अब लोगों से ऐसे मैसेज को नजरअंदाज करने को कहा है.

क्या है पूरा मामला?

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स विभाग अभी असेसमेंट ईयर (AY) 2026-27 (फाइनेंशियल ईयर 2025-26) के लिए Advance Tax e-Campaign चला रहा है. इस अभियान के तहत उन लोगों को ईमेल भेजे जा रहे हैं जिनके बैंक खातों या निवेश में बड़े लेनदेन दिख रहे हैं. लेकिन, कई टैक्सपेयर्स ने शिकायत की कि उन्हें जो जानकारी भेजी गई है, वह गलत है या उनके लेनदेन से मेल नहीं खाती. सोशल मीडिया पर बढ़ते हंगामे के बाद विभाग ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगी है.

क्यों आए गलत ईमेल?

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह गलती उनके सर्विस प्रोवाइडर की ओर से हुई है. X (ट्विटर) पर जानकारी देते हुए विभाग ने कहा कि वे इस समस्या को सुलझाने के लिए अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं. विभाग के मुताबिक, ये ईमेल केवल एक रिमाइंडर के लिए थे ताकि टैक्सपेयर पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी चेक कर लें और समय पर एडवांस टैक्स भर सकें.

यहां देखें इस मामले से जुड़ी इनकम टैक्स की ऑफिसियल एक्स पोस्ट:

अब आपको क्या करना चाहिए?

आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को सीधा सुझाव दिया है:

  • पुराने आए हुए ईमेल की जानकारी पर भरोसा न करें और उसे इग्नोर करें.
  • सही जानकारी के लिए इनकम टैक्स के e-Filing पोर्टल पर जाएं.
  • वहां ‘Compliance Portal’ के अंदर ‘e-Campaign’ टैब पर क्लिक करें.
  • यहां आपको अपने लेनदेन की सही और अपडेटेड जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट,  ITR भरने की डेडलाइन में राहत

The post क्या आपको भी मिला एडवांस टैक्स का गलत ईमेल? करें इग्नोर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top