Hot News

क्या जेल जाने वाला है मोनालिसा का पति? डायरेक्टर के पोस्ट ने मचाया हड़कंप

Viral Girl Monalisa: सोशल मीडिया पर अचानक चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. उनकी शादी और उस पर उठे सवालों को लेकर मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, जिसमें सनोज मिश्रा लगातार नए-नए आरोप लगा रहे हैं.

दरअसल, मोनालिसा ने कुछ समय पहले फरमान खान से शादी की थी, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हो गया. शादी के बाद मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके जवाब में अब सनोज मिश्रा लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और इस मामले को आगे बढ़ा रहे हैं.

NHRC ने दिये जांच के निर्देश

हाल ही में सनोज मिश्रा ने दावा किया कि मोनालिसा की शादी को लेकर कई गड़बड़ियां हैं. उनका आरोप है कि मोनालिसा के दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह मामला जांच के दायरे में आ चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में न्याय जरूर मिलेगा और जांच एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाबालिग होने की शिकायत के बाद नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है और जांच के निर्देश दिए हैं. कहा जा रहा है कि पुलिस को रिपोर्ट तैयार करने के लिए समयसीमा भी दी गई है.

जल्द बड़ा मोड़ ले सकता है मामला

वहीं सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए संकेत दिए कि यह मामला जल्द बड़ा मोड़ ले सकता है. उन्होंने यह तक कह दिया कि वह इस विवाद को अंत तक लेकर जाएंगे और सच्चाई सामने लाकर ही दम लेंगे. हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक आधिकारिक तौर पर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है. फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस विवाद पर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है.

यह भी पढे़ं: TRP Report: मुंह के बल गिरी ‘अनुपमा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ टॉप पर

The post क्या जेल जाने वाला है मोनालिसा का पति? डायरेक्टर के पोस्ट ने मचाया हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top