Hot News

क्या बुमराह खेलेंगे दूसरा टेस्ट मैच? कैप्टन गिल और कोच गंभीर ने किया प्लान का खुलासा

Will Jasprit Bumrah Play IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे की सबसे खराब शुरुआत मिली है. हिंदुस्तान ने इंग्लैंड को 371 रनों का विशाल लक्ष्य देने के बावजूद पहला टेस्ट मैच 5 विकेट से गंवा दिया. इस मैच में जसप्रीत बुमराह स्पोर्ट्स रहे थे और उन्हें चौथी पारी में एक भी विकेट नहीं मिला, यह इस हार को और भी कष्टदायक बना देता है. जबकि पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट झटके थे. 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले बुमराह ने पुष्टि की थी कि वह इनमें से दो मैचों में नहीं स्पोर्ट्सेंगे. चूंकि वह पहला मैच स्पोर्ट्स चुके हैं, इसका मतलब है कि अब वह अगले चार में से दो टेस्ट मिस करेंगे. अगर टीम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज के साथ जीत नहीं सकी, तो उसके बिना कैसे जीतेगी? फिलहाल हिंदुस्तान 0-1 से पीछे है.

अगर हिंदुस्तान अभी भी इंग्लैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज जीतना चाहता है, तो उसे अगला टेस्ट मैच जीतकर सीरीज बराबरी पर लानी होगी. अगला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि क्या बुमराह एजबेस्टन टेस्ट स्पोर्ट्सेंगे? शुभमन गिल से हेडिंग्ले टेस्ट हारने के बाद यही सवाल पूछा गया. गिल ने न तो बुमराह की गैरमौजूदगी की पुष्टि की और न ही उनकी भागीदारी को तय बताया. उन्होंने कहा, “यह मैच दर मैच फैसला होगा. इस टेस्ट के बाद हमारे पास अच्छा ब्रेक है, हम सोचेंगे.”

गिल ने चौथी पारी में बुमराह से कम गेंदबाजी कराई

दो टेस्ट मैचों के बीच 7 दिन का ब्रेक है, इसलिए यह संभव है कि बुमराह एजबेस्टन में स्पोर्ट्सें. शायद गिल के मन में भी यही विचार था. यही कारण है कि उन्होंने हेडिंग्ले टेस्ट के आखिरी सेशन में बुमराह को ज्यादा गेंदबाजी नहीं कराई, जबकि मैच हाथ से फिसल रहा था. बुमराह ने पहली पारी में 24.4 ओवर (148 गेंदें), कुल 100.4 ओवर में से 22.84% और दूसरी पारी में 19 ओवर (114 गेंदें), कुल 82 ओवर में से 23.17%. यानी कुल मिलाकर उन्होंने 43.4 ओवर (262 गेंदें), पूरे मैच के 182.4 ओवर (1096 गेंदों) में से 23.99%. यह आंकड़ा दिखाता है कि बुमराह ने मैच में किसी भी पेसर से सबसे अधिक ओवर डाले. जबकि मोहम्मद सिराज ने 41 ओवर फेंके.

24061 ap06 24 2025 000304a
Jasprit bumrah bowls a delivery on day five of the first cricket test match ind vs eng.

हम अपनी योजना नहीं बदलेंगे- गंभीर

हिंदुस्तान के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में पांच विकेट से मिली हार के बावजूद जसप्रीत बुमराह को सिर्फ तीन टेस्ट मैचों में ही उतारने की योजना में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. इंग्लैंड टेस्ट दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा के समय मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने बताया था कि बुमराह को लगातार टेस्ट न स्पोर्ट्सने की सलाह दी गई है, ताकि उनके वर्कलोड को संतुलित किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: कहां हुई चूक, किसने की सबसे ज्यादा गलती? कप्तानी के पहले मैच में हार के बाद शुभमन गिल ने गिनाए कारण

इसे भी पढ़ें: ‘आप पहले से नहीं जानते…’, स्टोक्स ने बताया पहले टेस्ट में  जीत का मंत्र, इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

यह एहतियात इस कारण बरती जा रही है क्योंकि जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दौरान बुमराह को पीठ में तनाव की शिकायत हुई थी. सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बावजूद, गौतम गंभीर ने बुमराह को तीन से अधिक टेस्ट में उतारने की संभावना को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “नहीं, हम अपनी योजना नहीं बदलेंगे. हमारे लिए उनका वर्कलोड मैनेज करना ज्यादा जरूरी है क्योंकि आगे बहुत सारा क्रिकेट स्पोर्ट्सा जाना है, और हमें पता है कि वो टीम में क्या लेकर आते हैं.”

अभी तय नहीं है कि वे कौन से दो मैच खेंलेंगे- गंभीर

गंभीर ने मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “टूर पर आने से पहले ही तय था कि वह तीन टेस्ट मैच स्पोर्ट्सेंगे. लेकिन देखते हैं कि उनका शरीर कैसे प्रतिक्रिया करता है. अभी यह तय नहीं है कि वे कौन से दो अन्य टेस्ट स्पोर्ट्सेंगे.”  पहली पारी में हिंदुस्तान के कई ड्रॉप कैचों ने मैच का रुख बिगाड़ा, वहीं दूसरी पारी में जब बुमराह विकेट नहीं निकाल सके, तब प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो त्वरित विकेट लेकर कुछ उम्मीद जगाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

बुमराह की अनुपस्थिति में किस पर रहेगा दारोमदार?

अब जब बुमराह बाकी बचे चार टेस्ट में से दो में नहीं स्पोर्ट्सेंगे, ऐसे में गंभीर ने तेज गेंदबाजी विभाग में मौजूद विकल्पों पर भरोसा जताया, जिनमें अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप शामिल हैं. उन्होंने कहा, “हमारे पास पूरी क्षमता है. हम इन गेंदबाजों पर विश्वास करते हैं. जब हम टीम का चयन करते हैं तो भरोसे के आधार पर करते हैं, उम्मीदों के सहारे नहीं. ये युवा गेंदबाज अनुभवहीन हैं, लेकिन बेहतर होते रहेंगे. हमने इस टेस्ट में देखा कि पहले चार दिन तक और पांचवें दिन भी हम मैच जीतने की स्थिति में थे. इसलिए हमें भरोसा है कि ये खिलाड़ी हमारे लिए प्रदर्शन करेंगे.” 

इसे भी पढ़ें: पहले टेस्ट में हिंदुस्तान की गलतियां, इन 5 कारणों से डूबी टीम इंडिया की नैया और मिली हार

इसे भी पढ़ें: 148 साल में पहली बार, गिल की कप्तानी में इंडिया को मिली ऐसी शर्मनाक हार

इसे भी पढ़ें: हिंदुस्तानीय टीम की तुलना डॉबरमैन कुत्ते से, दिनेश कार्तिक ने ‘सोशल पोस्ट’ के बहाने दबाई ‘पूंछ’

The post क्या बुमराह स्पोर्ट्सेंगे दूसरा टेस्ट मैच? कैप्टन गिल और कोच गंभीर ने किया प्लान का खुलासा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top