Hot News

क्या मौसम बनेगा विलेन? बिना मैच खेले भी सुपर 8 में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानें समीकरण

Highlights

PAK vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में आज का इस टूर्नामेंट की आठवीं सुपर 8 की टीम मिल जाएगी. इसका फैसला दोपहर में पाकिस्तान और नामीबिया (Pakistan vs Namibia) के बीच कोलंबो में होने वाले मैच से होगा. यह मैच पाकिस्तान और अमेरिका दोनों टीम के लिए खास है. क्योंकि अगर पाकिस्तान इस मुकाबले में हार जाता है तो सुपर 8 की रेस से बाहर हो जाएगा. 

लेकिन बता दे कोलंबो में काले बादल छाए हुए हैं और बारिश का खतरा 50 से 60 प्रतिशत तक बताया जा रहा है. अजीब बात यह है कि अगर आज बारिश होती है और मैच रद्द हो जाता है, तो यह पाकिस्तान के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं होगा.

सुपर-8 का पूरा गणित

आईसीसी के नियम एकदम साफ हैं. अगर किसी वजह से मैच नहीं हो पाता या बारिश से धुल जाता है, तो दोनों टीमों को बराबर 1-1 अंक बांट दिया जाता है. अब जरा ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालिए. पाकिस्तान ने अभी तक 3 मैच स्पोर्ट्से हैं और उनके पास 4 अंक हैं. वहीं, अमेरिका यानी यूएसए ने अपने कोटे के सभी 4 मैच स्पोर्ट्स लिए हैं और उनके पास भी 4 अंक हैं. यानी अभी दोनों टीमें बराबरी पर खड़ी दिख रही हैं, लेकिन असली स्पोर्ट्स आज के मैच के बाद बदलेगा. अमेरिका का सफर ग्रुप स्टेज में खत्म हो चुका है, जबकि पाकिस्तान के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का यह आखिरी मौका है.

बारिश बनी पाकिस्तान की दोस्त

अगर आज का मैच बारिश की वजह से रद्द होता है, तो पाकिस्तान को बिना स्पोर्ट्से ही 1 अंक मिल जाएगा. इस 1 अंक के साथ पाकिस्तान के कुल अंक 5 हो जाएंगे. जैसे ही पाकिस्तान 5 अंकों पर पहुंचेगा, वह अपने आप अमेरिका से आगे निकल जाएगा. अमेरिका 4 अंकों पर ही रुका रहेगा और पाकिस्तान 5 अंकों के साथ सीधे सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. इस ग्रुप से हिंदुस्तान पहले ही आगे जा चुका है, ऐसे में दूसरी टीम के रूप में पाकिस्तान अपनी जगह पक्की कर लेगा. यानी पाकिस्तान के लिए आज जीतना तो अच्छा है ही, लेकिन मैच रद्द होना भी उतना ही फायदेमंद है.

NRR का खतरा, अमेरिका की उम्मीद

अमेरिका की टीम अब सिर्फ दुआ कर सकती है. उनके लिए सुपर-8 के दरवाजे तभी खुलेंगे, जब नामीबिया आज कोई चमत्कार कर दे. अगर आज बारिश नहीं होती है और नामीबिया की टीम बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को हरा देती है, तो पाकिस्तान के पास भी सिर्फ 4 अंक रह जाएंगे. ऐसी स्थिति में फैसला नेट रन रेट (NRR) के आधार पर होगा. यहां अमेरिका का पलड़ा भारी है. अमेरिका का नेट रन रेट +0.788 है, जो पाकिस्तान के -0.403 से काफी बेहतर है. अगर पाकिस्तान हारता है, तो उनका रन रेट और नीचे गिर जाएगा. इसका सीधा मतलब होगा कि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और अमेरिका सुपर-8 में पहुंच जाएगा.

कोलंबो का मौसम और मैदान का हाल

कोलंबो में आज सुबह से ही मौसम खराब है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि दोपहर 3 बजे, यानी ठीक मैच शुरू होने के समय गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. हालांकि, शाम 4 बजे के बाद मौसम थोड़ा साफ होने की उम्मीद जताई गई है, लेकिन मैच में खलल पड़ने की पूरी संभावना है. फिलहाल पिच को कवर से ढककर रखा गया है. नमी होने के कारण शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से काफी मदद मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होगा.

पाकिस्तान के लिए जीत का समीकरण

कुल मिलाकर पाकिस्तान आज बहुत फायदे में है. उनके सामने दो रास्ते हैं और दोनों ही सुपर-8 की तरफ जाते हैं. पहला रास्ता यह है कि वे नामीबिया को हरा दें और शान से अगले दौर में जाएं. दूसरा रास्ता यह है कि इंद्र देवता मेहरबान हो जाएं और बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाए. खतरा सिर्फ एक ही सूरत में है, और वह है हार. अगर पाकिस्तान आज हार गया, तो उनका बोरिया-बिस्तर बंध जाएगा. इसलिए आज पाकिस्तान की टीम और उनके फैंस आसमान की तरफ भी देख रहे होंगे और मैदान पर भी नजर बनाए रखेंगे.

ये भी पढ़ें-

नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, जीत के साथ वर्ल्ड कप से विदाई

क्या पस्त हो चुके हैं कंगारू! ऑस्ट्रेलिया के बर्बाद होने की पूरी कहानी

ना जिम्बाब्वे ना श्रीलंका, इंद्र देव ने किया ऑस्ट्रेलिया को T20WC से बाहर

Podcast Banner karnpishachini

The post क्या मौसम बनेगा विलेन? बिना मैच स्पोर्ट्से भी सुपर 8 में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानें समीकरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top