Hot News

क्या सचमुच कोरोना के वैक्सीन से आता है हार्ट अटैक? जानें एक्सपर्ट की राय

Corona Vaccine : कर्नाटक में हार्ट अटैक से हुई मौतों के हालिया मामलों की जांच करने वाली एक्सपर्ट टीम ने यह निष्कर्ष निकाला है कि किसी व्यक्ति में समय से पहले हुए हृदय रोग (प्रिमेच्योर कार्डियोवैस्कुलर डिजीज) का कोविड-19 संक्रमण या कोविड वैक्सीन के बीच कोई संबंध नहीं है. पैनल द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 वैक्सीन दीर्घकालिक रूप से हार्ट अटैक की घटनाओं के खिलाफ सुरक्षात्मक साबित हुआ है.

राज्य प्रशासन ने हसन जिले में हार्ट अटैक से हुई 20 से अधिक लोगों की मौत की जांच के लिए जयदेव हृदय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. रविन्द्रनाथ की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित की है. प्रशासन को दो जुलाई को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान आंकड़ा इस बात का समर्थन नहीं करता है कि युवाओं के बीच अचानक हार्ट अटैक की घटनाओं में हुई वृद्धि के लिए लंबे समय तक हुआ कोविड जिम्मेदार है.

हार्ट अटैक क्यों आ रहे हैं युवाओं को?

इसमें कहा गया, ‘‘बल्कि, हार्ट अटैक के सामान्य जोखिम कारकों (जैसे हाई बीपी, शुगर, धूम्रपान, और रक्त में वसा का असंतुलन) की बढ़ती संख्या ही अचानक हार्ट अटैक की घटनाओं में वृद्धि का उचित कारण हो सकता है.’’ रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘जयदेव अस्पताल में किए गए स्टडी में समय से पहले होने वाले हार्ट अटैक और कोविड-19 संक्रमण या कोविड वैक्सीन के पूर्व इतिहास के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया.”

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘दुनिया के बाकी हिस्सों में प्रकाशित ज़्यादातर अध्ययनों/रिपोर्ट में भी कोविड वैक्सीनऔर अचानक होने वाली हार्ट अटैक की घटनाओं के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है, बल्कि कोविड वैक्सीन को लंबे समय में हृदय संबंधी बीमारियों से सुरक्षा देने वाला पाया गया है.”

हार्ट अटैक के पीछे और भी कई कारण

हाल ही में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा था कि हासन जिले में हार्ट अटैक से हुई मौतें कोविड वैक्सीन से जुड़ी हो सकती हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि वैक्सीन को ‘जल्दबाजी’ में मंजूरी दी गई थी. पैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अचानक हार्ट अटैक  से मौत के मामलों में बढ़ोतरी के पीछे कोई एक कारण नहीं है. बल्कि इसके कई सारे कारण हो सकते हैं, जिसमें व्यावहारिक, आनुवंशिक और पर्यावरणीय जोखिम शामिल हैं.

The post क्या सचमुच कोरोना के वैक्सीन से आता है हार्ट अटैक? जानें एक्सपर्ट की राय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top