Hot News

क्या सच में अब मोबाइल ऐप से मिनटों में निकलेगा पीएफ? जानें कितना निकाल सकते हैं पैसा

PF Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सिस्टम को पूरी तरह बदलने की तैयारी में है. अप्रैल 2026 तक EPFO एक नया और एडवांस मोबाइल ऐप पेश करने जा रहा है, जिससे करीब 8 करोड़ PF खाताधारकों की लाइफ आसान हो जाएगी. EPFO 3.0 प्रोजेक्ट के तहत अब PF का पैसा निकालना उतना ही आसान होगा जितना बैंक से पैसे ट्रांसफर करना.

अब हफ्ते भर का इंतजार खत्म

अब तक पीएफ निकालने के लिए क्लेम फॉर्म भरने और कई दिनों तक इंतजार करने की जरूरत पड़ती थी. लेकिन नए ऐप के आने के बाद आप UPI के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में पैसा मंगा सकेंगे. आपको बस ऐप पर लॉगिन करना होगा और अपना UPI पिन डालना होगा. जानकारी के मुताबिक एक बार में 25,000 रुपए तक निकालने की सुविधा मिल सकती है.

भविष्य में ऐप खोलते ही आपको अपना पीएफ बैलेंस दो अलग-अलग कैटेगरी में दिखाई देगा

  • एलिजिबल बैलेंस (Eligible Balance): यह वह रकम होगी जिसे आप अपनी जरूरतों के लिए तुरंत निकाल सकते हैं.
  • लॉक्ड बैलेंस (Locked Balance): यह हिस्सा आपकी रिटायरमेंट की सुरक्षा के लिए रिजर्व रहेगा, जिसे निकाला नहीं जा सकेगा. इससे यूजर्स को यह समझने में आसानी होगी कि उनके पास खर्च के लिए असल में कितना पैसा उपलब्ध है.

3 दिन में बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे

EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट के नियमों में भी बड़ा बदलाव किया है. अब 5 लाख रुपये तक के क्लेम के लिए किसी अधिकारी की मंजूरी का इंतजार नहीं करना होगा. यह काम सॉफ्टवेयर के जरिए ऑटोमैटिक होगा और महज 3 दिनों के भीतर पैसा आपके पास होगा. पहले यह लिमिट सिर्फ 1 लाख रुपये थी. बीमारी, शादी या घर बनाने जैसे जरूरी कामों के लिए यह फीचर गेम-चेंजर साबित होगा.

BHIM UPI से होगा डाइरेक्ट कनेक्शन

EPFO का यह नया ऐप BHIM और अन्य UPI प्लेटफॉर्म के साथ मिलकर काम करेगा. श्रम मंत्रालय फिलहाल 100 डमी खातों पर इसका ट्रायल कर रहा है ताकि लॉन्च के समय कोई तकनीकी दिक्कत न आए.

Also Read: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अपडेट, 8वें वेतन आयोग पर प्रशासन ने तोड़ी चुप्पी, जानें कब तक करना होगा इंतजार

The post क्या सच में अब मोबाइल ऐप से मिनटों में निकलेगा पीएफ? जानें कितना निकाल सकते हैं पैसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top